जिस कलाकार ने बचपन में ही हर एक साल इतना काम किया हो जितना अभिनेता अक्षय कुमार एक साल में करते हैं तो उसके भविष्य पर भला कौन उंगली उठा सकता है? यहां बात हो रही है भारतीय सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री हंसिका मोटवानी की। आज हंसिका मोटवानी का जन्मदिन है। हंसिका ने बचपन में ही अभिनय करना शुरू कर दिया था। हंसिका अब तक 50 से ज्यादा अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुकी हैं। किशोरावस्था में उन पर बड़ा दिखने के लिए हारमोन्स के इंजेक्शन लेने का भी आरोप लग चुका है हालांकि इसपर हंसिका की तरफ से कभी कोई बयान नहीं आया है। चलिए, आपको उनके कुछ बेहतरीन किरदारों के बारे में बताते हैं।
Hansika Motwani Birthday: 50 से अधिक फिल्में कर चुकी हैं ऋतिक की फिल्म 'कोई मिल गया' की ये बाल कलाकार, नाम तो सुना ही होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किरदार : करुणा / शोना
धारावाहिक : शाका लाका बूम बूम (2001)
हंसिका ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी। एक बाल कलाकार के रूप में सबसे पहले वह टीवी शो शाका लाका बूम बूम में नजर आईं। यह एक काल्पनिक कहानी पर आधारित बच्चों का धारावाहिक था जिसमें एक जादुई पेंसिल से कुछ भी कागज पर बनाया जाए वह हकीकत में प्रकट हो जाता था। हंसिका का किरदार करुणा और शोना का है जो इस शो के मुख्य किरदार संजू की दोस्त है। जब ये लोग किसी मुसीबत में पड़ते हैं तो एक दूसरे की मदद से ही मुसीबत से छुटकारा पाते हैं। हंसिका का यह रूप लोगों को आज भी याद है।
किरदार : टीना
धारावाहिक : देश में निकला होगा चांद (2001)
शुरुआत तो 'शाका लाका बूम बूम से हुई लेकिन ज्यादा दिन नहीं बीते थे और हंसिका को यह शो मिल गया है। इस शो में टीना का किरदार टीवी की जानी मानी अभिनेत्री करिश्मा तन्ना ने निभाया है। लेकिन टीना के बचपन का किरदार निभाया है हंसिका मोटवानी ने। टीना इस शो के मुख्य किरदार परमिंदर उर्फ पम्मी की सौतेली बहन है। शो की कहानी तो प्यार, नफरत और बदले की आग से भरी हुई है। लेकिन, टीना का किरदार एक सीधी साधी बच्ची का ही है। यह धारावाहिक लगभग पांच साल तक चला और इसके लिए हंसिका को वर्ष 2003 में सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का इंडियन टेली अवॉर्ड भी मिला।
किरदार : प्रिया
फिल्म : कोई मिल गया (2003)
सोन परी, क्योंकि सास भी कभी बहु थी जैसे कई धारावाहिकों में काम करने के बाद हंसिका ने फिल्मों में भी कदम रख दिया और उन्हें पहली बार देखा गया तब्बू की हॉरर फिल्म 'हवा' में। हालांकि, वहां उन्हें ज्यादा मौका नहीं मिला तब वह ऋतिक रोशन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कोई मिल गया' में बच्चों की टोली में प्रिया नाम के किरदार के रूप में नजर आईं। प्रिया रोहित के बचपन की दोस्त है। रोहित बड़ा तो हुआ है लेकिन दिमाग से नहीं। इसलिए, वह बच्चों के साथ ही दोस्ती करता है। इस फिल्म के लिए हंसिका ने कोई अवॉर्ड तो नहीं जीता लेकिन उनका काम धड़ल्ले से चल रहा था।
किरदार : पिंकी
फिल्म : आबरा का डाबरा (2003)
हंसिका मोटवानी ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादातर काम बचपन में ही कर लिया था। बड़ी होकर तो उन्होंने तमिल और तेलुगू फिल्मों में ही जलवे दिखाए हैं। इस फिल्म में हंसिका ने पिंकी की भूमिका निभाई है जो इसके मुख्य किरदार शानू की दोस्त है। ये दोनों मिलकर प्रतियोगिता जीतते हैं और फिर जादूगरी के स्कूल आबरा का डाबरा में दाखिला लेते हैं। यह फिल्म किसी को भी पसंद नहीं आई। इसके सीक्वल की भी बात उसी समय चलाई गई थी। लेकिन, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुद हंसिका ने इस सीक्वल का हिस्सा बनने से मना कर दिया। उनका कहना था कि अब उनका एक अभिनय करियर है। वह उसे बर्बाद नहीं करना चाहतीं।