फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anupama: अनुज और अनुपमा के प्यार भरे पल होंगे बर्बाद, वनराज के एक फोन कॉल के बाद फिर शाह हाउस में होगा ड्रामा

Thu, 10 Mar 2022 05:55 PM IST
New Delhi Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 10 Mar 2022 05:55 PM IST
विज्ञापन
Anupama spoiler alert vanraj spoil anuj and anupama romentic date know the upcoming episode details
अनुपमा अपकमिंग एपिसोड - फोटो : social media

अनुपमा टीवी का पॉपुलर सीरियल है, जिसमें रुपाली गुंगाली और गौरव खन्ना की जोड़ी धमाल मचा रही है। सीरियल में हर हफ्ते कुछ ऐसा ड्रामा देखने को मिलता है, जिससे दर्शक भी खुश हो जाते हैं और इसी वजह से ये सीरियल टीआरपी चार्ट में भी धमाल मचा रहा है। इन दिनों इस सीरियल में अनुपमा और अनुज का लव एंगल और किंजल की प्रेग्नेंसी देखने को मिल रही है। वहीं, अब आने वाले एपिसोड में अनुज और अनुपमा के प्यार भरे पल भी खराब होते हुए दिखाई देने वाले हैं।

Anupama spoiler alert vanraj spoil anuj and anupama romentic date know the upcoming episode details
Anupama upcoming episode - फोटो : social media

दरअसल, आने वाले एपिसोड में अनुज और अनुपमा एक-दूसरे के साथ कुछ प्यार भरे पल बिताते हुए दिखाई देंगे। इसके लिए दोनों एक साथ खाना खाते हैं, लेकिन इस दौरान भी कुछ ऐसा हो जाता है, जिससे दोनों का ये टाइम खराब हो जाता है। अनुपमा के पास इस मौके पर शाह हाउस से कॉल आता है और वनराज अनुपमा से कहता है कि किंजल को कुछ हो गया है। उसके पेट में दर्द हो रहा है। वनराज की ये बात सुनकर अनुपमा शाह हाउस चली जाती है। इस दौरान अनुज ही अनुपमा को शाह हाउस लेकर जाता है।  

Anupama spoiler alert vanraj spoil anuj and anupama romentic date know the upcoming episode details
Anupama upcoming episode - फोटो : social media

अनुपमा शाह हाउस आने के बाद किंजल को डॉक्टर के पास लेकर जाती है। इस दौरान डॉक्टर के चेकअप के बाद किंजल पूरी तरह ठीक हो जाती है। इस बीच जब सब घर पहुंच जाते हैं। इसके बाद सीरियल में असली ड्रामा देखने को मिलेगा। वनराज अनुपमा को शाह हाउस में ही रुकने के लिए कहेगा। वनराज चाहता है कि वह शाह हाउस में ही रहे। लेकिन अनुज ऐसा नहीं होने देगा। आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अनुज अनुपमा को अपने साथ लेकर चला जाएगा। अनुज का ये कदम देखकर वनराज के होश उड़ जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupama spoiler alert vanraj spoil anuj and anupama romentic date know the upcoming episode details
अनुपमा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अनुज और अनुपमा शो में एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं और दोनों ही एक-दूसरे से शादी करना चाहते हैं। अनुपमा शाह हाउस में सबको ये खुशखबरी देने वाली ही थी तब ही अनुपमा को पता चलता है कि किजल मां बनने वाली है। ये खबर सुनकर अनुपमा किसी को अपनी और अनुज की शादी की बात नहीं बताती। हालांकि, किंजल की प्रेग्नेंसी की वजह से अनुज और अनुपमा के बीच दूरियां आ रही हैं। अब आने वाले दिनों में शो में क्या धमाल होता है, ये जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed