फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kartik Aaryan: 'मुझसे शादी करलो 20 करोड़ रुपये दूंगी', फैन ने भेजा प्रपोजल; कार्तिक ने दिया मजेदार जवाब

Thu, 10 Mar 2022 05:28 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 10 Mar 2022 05:28 PM IST
विज्ञापन
Kartik Aaryan’s fan offers Rs 20 crore to marry her, his reply going viral on social media
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपनी अपकमिंग फिल्मों से जुड़े अपडेट अपने प्रशंसकों के साथ साझा करते रहते हैं। हाल ही में अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। जिसपर कमेंट कर उनकी एक प्रशंसक ने उन्हें शादी करने का एक बेहतरीन प्रपोजल दे डाला है। फैन के ऑफर पर कार्तिक ने भी मजेदार जवाब दिया। अब कार्तिक के वीडियो पर उनके फैन का कमेंट और अभिनेता का जवाब खूब वायरल हो रहा है।


 
Kartik Aaryan’s fan offers Rs 20 crore to marry her, his reply going viral on social media
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

मुझसे शादी कर लो 20 करोड़ रुपए दूंगी
दरअसल, कार्तिक आर्यन ने लूडो फेम चाइल्ड एक्टर इनायत वर्मा के साथ इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में इनायत फिल्म 'धमाका' का एक डायलॉग बोलती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए कार्तिक लिखते हैं, "क्यूटेस्ट अर्जुन पाठक।" उनके इसी वीडियो पर उनकी एक फैंन ने कमेंट कर शादी करने का आग्रह किया है। प्रशंसक लिखती हैं, "मुझसे शादी कर लो, मैं आपको 20 करोड़ रुपए दूंगी।" इस पर कार्तिक ने मजेदार जवाब देते हुए लिखा, "कब?" इसके साथ ही एक्टर ने हंसने वाली इमोजी भी शेयर की है।

Kartik Aaryan’s fan offers Rs 20 crore to marry her, his reply going viral on social media
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

वारयल हो रहा है वीडियो
कार्तिक के जवाब को कई प्रतिक्रियाएं मिल रहीं हैं। प्रशंसकों को उनका जवाब बेहद मजाकिया लग रहा है। बता दें कि कार्तिक आर्यन आय दिन किसी-न-किसी बहाने अपने प्रशंसकों के साथ जुड़ते रहते हैं। जनवरी में भी वह अपने प्रशंसकों से मिला थे जो उनके घर के बाहर से उसका नाम पुकारती थीं।

View this post on Instagram

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan’s fan offers Rs 20 crore to marry her, his reply going viral on social media
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

कार्तिक आर्यन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'शहजादा' की शूटिंग में व्यस्थ हैं। बता दें कि कार्तिक आर्यन की 'शहजादा' अल्लू अर्जुन की तमिल फिल्म 'अला वैकुंठपुरमुलु' की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलावा परेश रावल, रोहित बोस रॉय, मनीषा कोइराला, सचिन खेड़कर और अंकुर राठी भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 4 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इसके अलावा अभिनेता 'भूल भुलैया 2', 'फ्रेडी' और 'सत्यनारायण की कथा' में भी नजर आने वाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed