फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Radhe Shyam: रिलीज से पहले ही प्रभास की 'राधे श्याम' ने मचाया धमाल, एडवांस बुकिंग में हुई करोड़ों की कमाई

Thu, 10 Mar 2022 04:57 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 10 Mar 2022 04:57 PM IST
विज्ञापन
Radhe Shyam advance booking prabhas starrer film cross 4 crore in hyderabad
राधे श्याम ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सुपरस्टार प्रभास और अभिनेत्री पूजा हेगड़े की फिल्म 'राधे श्याम' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रभास आखिरी बार फिल्म 'साहो' में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी। लेकिन अब दो साल के इंतजार के बाद अभिनेता इस फिल्म के जरिए बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। 'राधे श्याम' कल यानी 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। दावा है कि ये फिल्म रिलीज होते हुए बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी। इसका अंदाजा भी फिल्म की एडवांस बुकिंग से लगाया जा रहा है। फिल्म की एडवांस में ताबड़तोड़ बुकिंग हो रही है। इतना ही नहीं, हैदराबाद में तो ओपनिंग डे पर फर्स्ट डे फर्स्ट शो एडवांस बुकिंग से ही हाउसफुल हो चुका है। 

Radhe Shyam advance booking prabhas starrer film cross 4 crore in hyderabad
राधे श्याम - फोटो : सोशल मीडिया

प्रभास की फिल्म 'राधे श्याम' की गिनती बॉलीवुड की महंगी फिल्मों में की जा रही है। ऐसे में सबकी नजर इस फिल्म के कलेक्शन पर भी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म ने हैदराबाद में 4 करोड़ की एडवांस बुकिंग कर ली है। दावा है कि पहले दिन एडवांस बुकिंग में शो हाउसफुल हो चुके हैं। इससे ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म पहले ही दिन शानदार कमाई करने वाली है। हैदराबाद के अलावा, बेंगलुरु में भी फिल्म की एडवांस बुकिंग में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म के तेलुगू वर्जन में 30-35 प्रतिशत से ज्यादा की बुकिंग हो चुकी है। चेन्नई में भी फिल्म की एडवांस बुकिंग काफी अच्छी हुई है।     

Radhe Shyam advance booking prabhas starrer film cross 4 crore in hyderabad
राधे श्याम - फोटो : social media

'पुष्पा' की तरह फायर करेगी 'राधे श्याम'?
इस फिल्म से सभी को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं और टिकट की एडवांस बुकिंग से भी साफ है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन करने वाली है। हिंदी पट्टी के फैंस भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड से ज्यादा साउथ की फिल्में धमाल मचा रही हैं। इससे पहले बॉक्स ऑफिस पर 'पुष्पा द राइज' रिलीज हुई थी, जिसने कोरोना महामारी के दौरान भी शानदार कमाई की थी। इस फिल्म ने दर्शकों को खुश कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Radhe Shyam advance booking prabhas starrer film cross 4 crore in hyderabad
राधे श्याम - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की कहानी की बात करें तो यह एक साइंस फिक्शन ड्रामा फिल्म है, जो 1970 के दशक के यूरोप की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में पूजा हेगड़े और प्रभास के अलावा भाग्यश्री, कृष्णम राजू, सचिन खेडेकर और प्रियदर्शी भी नजर आएंगे। हाल ही में बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन भी इस फिल्म में बतौर नेरेटर शामिल हुए हैं। यह फिल्म तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में रिलीज की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed