{"_id":"5dac2d918ebc3e013b286b69","slug":"anuradha-paudwal-birthday-know-about-her-life-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस गायिका ने लता मंगेशकर को दी थी कड़ी टक्कर, एक फैसले ने करियर कर दिया बर्बाद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस गायिका ने लता मंगेशकर को दी थी कड़ी टक्कर, एक फैसले ने करियर कर दिया बर्बाद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 28 Oct 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
अनुराधा पौडवाल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में कई ऐसे फनकार आए जिन्होंने अपनी आवाज का जादू दर्शकों पर चलाया। आज ऐसी ही एक पॉपुलर सिंगर के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी आवाज सालों पहले कहीं खो गई है। इस सिंगर का नाम है अनुराधा पौडवाल। लाइमलाइट से दूर रहने वाली अनुराधा ने 27 अक्तूबर को अपना 67वां जन्मदिन सेलीब्रेट किया।
2 of 8
Anuradha Paudwal
80 के दशक में अनुराधा एक बेहतरीन गायिका बनकर उभरी थीं। उस दौर में लता मंगेशकर, आशा भोसले और अल्का याग्निक जैसी गायिकाएं झंडे गाड़ रही थीं। लेकिन अनुराधा जब आईं तो इन सभी को उन्होंने कड़ी टक्कर दी। अनुराधा को गुलशन कुमार और टी-सिरीज की खोज भी कहा जाता था। गुलशन कुमार उन्हें दूसरी लता मंगेशकर बनाना चाहते थे।
अनुराधा पौडवाल ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत 1973 में आई अमिताभ बच्चन और जया भादुड़ी स्टारर फिल्म 'अभिमान' से की थी। लेकिन उन्हें पहला बड़ा ब्रेक 1976 में सुभाष घई ने अपनी फिल्म 'कालीचरन' में दिया था। इसके बाद अनुराधा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। एक के बाद एक उन्होंने लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल, कल्याणजी-आनंदजी और जयदेव जैसे संगीतकारों के साथ काम किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
अनुराधा पौडवाल
इस दौरान लता मंगेशकर और आशा भोसले के साथ उनके विवाद की भी खबरें आईं । जिसकी वजह से वो खुद भी दूसरे संगीतकारों के रडार पर आ गईं। उस दौर में गुलशन कुमार की म्यूजिक कंपनी टी-सिरीज सबसे बड़ी कंपनी थी। हर कोई उनके साथ काम करना चाहता था। अनुराधा पौडवाल ने अपने करियर को नया आयाम देने के लिए गुलशन कुमार के साथ हाथ मिला लिया और उनके लिए गाने लगीं।
विज्ञापन
5 of 8
bollywood flashback anuradha paudwal
- फोटो : self
सफलता ने अनुराधा के ऐसे कदम चूमे कि 'आशिकी', 'दिल है कि मानता नहीं' और 'बेटा' जैसी फिल्मों के लिए उन्हें लगातार तीन फिल्मफेयर अवॉर्ड दिए गए। इस दौरान अनुराधा गुलशन कुमार की भी पसंदीदा गायिका बन गईं। हर जगह और हर मामले में वो अनुराधा पौडवाल को सपोर्ट करने लगे। इससे इंडस्ट्री में ऐसी खबरों ने आग पकड़ी कि गुलशन कुमार और अनुराधा का अफेयर है। हालांकि इस पर किसी ने भी खुलकर कुछ नहीं कहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।