{"_id":"606c4fb33f585a20b611c5e3","slug":"anurag-basu-dances-to-galti-se-mistake-with-eight-year-old-show-super-dancer-contestant","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shooting Report: दिल्ली की ईशा को देख मचले अनुराग, स्टेज पर उतर इस गाने पर कर डाली ‘गलती से मिस्टेक’","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shooting Report: दिल्ली की ईशा को देख मचले अनुराग, स्टेज पर उतर इस गाने पर कर डाली ‘गलती से मिस्टेक’
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Tue, 06 Apr 2021 05:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ईशा मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना की दूसरी लहर के बीच महाराष्ट्र और खासकर मुंबई में शुरू हुए आंशिक लॉकडाउन में अब सबसे ज्यादा दिक्कत रियलिटी शोज की शूटिंग को लेकर होने वाली है। 30 अप्रैल तक लगे आंशिक लॉकडाउन के बीच बहुत ही सतर्क होकर धारावाहिकों की शूटिंग हो रही है। ऐसे ही एक रियलिटी शो के सेट पर देखने को मिला एक आठ साल की बच्ची का कमाल, जिसे देखकर आप भी वाह किए बिना रह नहीं पाएंगे।
2 of 5
ईशा मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जैसा कि आप जानते ही हैं किड्स रियलिटी शो सुपर डांसर इस बार नचपन का त्यौहार मना रही है। देश भर से आए कंटेस्टेंट्स ने ऑडीशन राउंड में ही जजों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शो की शूटिंग के दौरान देखने को ये भी मिला कि ऑडिशन राउंड में भी एक से बढ़कर एक टैलेंट वाले बच्चे पहुंचे हैं। इस वीकेंड ये सभी सुपर डांसर टॉप 13 में जगह बनाने के लिए मुकाबला करते दिखने वाले हैं।
3 of 5
ईशा मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जिस वक्त हम इस शो के सेट पर पहुंचे तो वहां दिल्ली की आठ वर्षीया ईशा मिश्रा का ऑडिशन चल रहा था। ईशा ने 'तू तू तू तू तू तारा' गाने पर जो झूमकर दिखाया तो निर्णायक मंडल भी झूमता ही नजर आया। शिल्पा इस नन्हीं कलाकार से बोलीं, "आप बहुत अच्छे एक्सप्रेशंस देती हैं और बहुत बढ़िया डांस करती हैं। बस आपको सही मार्गदर्शन की जरूरत है।" गीता कपूर ने कहा कि यदि ईशा को सही गाइडेंस मिले तो वो सब पर छा जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ईशा मिश्रा और अनुराग बासु
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लेकिन जब बारी अनुराग बासु की आई तो उनको तो अंदाज ही निराला है। वह ईशा से बोले, "आपके बिल्कुल मिनी गोविंदा जैसी हो। बस आपको गाइड करने के लिए एक कोरियोग्राफर की जरूरत है, लेकिन यह बात तो साफ है कि आप एक अच्छी डांसर हैं और आपको डांस बहुत पसंद हैं।” हमने ईशा के बारे में अनुराग बासु से अलग से बात की तो वह बोले कि इसे देखकर तो उनके अंदर का बच्चा भी जाग गया है। फिर थोड़ी देर के ब्रेक के बाद वह ईशा के साथ स्टेज पर नजर आए, दोनों ने मिलकर 'गलती से मिस्टेक' गाने पर शानदार डांस भी किया।
विज्ञापन
5 of 5
ईशा मिश्रा और अनुराग बासु
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अनुराग बासु की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘लूडो’ की काफी तारीफ हुई है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और राजकुमार राव वाली कहानियों को दर्शकों ने काफी तारीफ भी की लेकिन ईशा के साथ डांस करने के लिए उन्होंने अपनी पिछली फिल्म ‘जग्गा जासूस’ का ही गाना क्यों चुना, ये पूछे जाने पर वह बस मुस्कुरा कर रह गए। फिल्म ‘जग्गा जासूस’ बनाने में अनुराग ने पांच साल लगाए थे, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।