फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान को छाती के बाल उगाने की सलाह दे फिल्म से ही बाहर हो गए थे अनुराग कश्यप, सुपरहिट हुई थी फिल्म

Mon, 10 Sep 2018 10:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 10 Sep 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
Anurag Kashyap birthday salman khan fight with his for tere naam
salman khan, Anurag kashyap

अनुराग कश्यप का का नाम उन चंद निर्देशकों की फेहरिस्त में शामिल है जो अपनी फिल्म में स्टार से ज्यादा एक्टर को तव्ज्जो देते हैं और अपनी कहानी के जरिए बेबाकी से कुछ कहने की कोशिश भी करते हैं। अनुराग का जन्म 10 सितंबर 1972 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ था। अनुराग बॉलीवुड के एक मशहूर फिल्म निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखकों में जाने जाते हैं। अनुराग अपने जीवन के शुरुआती दौर में बनारस में रहे हैं। फिल्में बनाने की लालसा अनुराग को 1993 में मुंबई ले आई। उसके बाद बॉलीवुड को मिला एक मंझा हुआ डायरेक्टर।

Anurag Kashyap birthday salman khan fight with his for tere naam
tere naam

अनुराग कश्यप ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी है। ऐसी ही एक फिल्म है सलमान खान की 'तेरे नाम'। बेशक इस फिल्म की स्क्रिप्टिंग, निर्देशन अनुराग कश्यप कर रहे थे लेकिन रातों रात उन्हें इस प्रोजेक्ट से हाथ धोना पड़ गया। शायद आप इसके पीछे की वजह नहीं जानते हो। आइए जानते हैं इसके पीछे की कहानी जिसने सलमान और अनुराग के बीच दुश्मनी के बीज बो दिए। दरअसल 'तेरे नाम' तमिल की एक फिल्म सेतु का रीमेक थी। इसके राइट्स रामगोपाल वर्मा ने खरीदे थे और अनुराग इसे लिख रहे थे। फिल्म किसी और को डायरेक्टर करनी थी। उस समय फिल्म के हीरो संजय कपूर थे सलमान खान नहीं।

Anurag Kashyap birthday salman khan fight with his for tere naam
tere naam

बाद में इस फिल्म में सलमान को ले लिया गया। जब अनुराग के हाथ ये फिल्म आई तो उन्हेें सलमान में वो देसी हीरो नहीं दिखा। अब अनुराग की मानें तो फिल्म का हीरो मथुरा, आगरा का था। अनुराग खुद यूपी के हैं तो सलमान को यूपी वाले लड़के के किरदार में अनुराग नहीं देख पा रहे थे और सलमान को रिप्लेस करने का मतलब तो आप खुद ही सोचिए। इसलिए अनुराग ने कोशिश की और सलमान को छाती के बाल उगाने की सलाह दी। ताकि सलमान का देसी लुक बाहर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anurag Kashyap birthday salman khan fight with his for tere naam
salman khan

अनुराग ने ये बात सलमान को बताई कि फिल्म में वो यूपी के लड़के नहीं लगेंगे और इसलिए थोड़ा छाती पर बाल उगा ले तो सलमान अनुराग को देखते रहें और उनकी पूरी बात उसने सुनी। पर कुछ बोला नहीं। अगले ही दिन अनुराग कश्यप को फिल्म के प्रोड्यूसर का फोन आया। अनुराग जब उससे मिलने पहुंचे  तो उनकी तरफ एक कांच की बोतल उड़ते हुए आई। इसके बाद प्रोड्यूसर ने तीखते हुए कहा- साले तू सलमान को बाल उगाने को बोलेगा!



 
विज्ञापन
Anurag Kashyap birthday salman khan fight with his for tere naam
anurag kashyap
अनुराग कश्यप रातों रात फिल्म से रिप्लेस हो गए। वो दिन था और आज का दिन सलमान और अनुराग में कभी नहीं बनी। एक इंटरव्यू में सलमान के बारे में अनुराग कश्यप ने कहा था हम दोनों ही एक दूसरे को पसंद नहीं करते हैं। मुझे नहीं लगता कि वो भी मुझे पसंद करते हैं। वो मेरी तरफ देखना भी पसंद ना करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed