{"_id":"5d7688cf8ebc3e0172325de2","slug":"anurag-kashyap-birthday-special-these-bollywood-actress-got-married-with-directors","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शूटिंग के दौरान डायरेक्टर्स को दिल दे बैठी ये 7 हीरोइनें, शादी कर बसाया घर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शूटिंग के दौरान डायरेक्टर्स को दिल दे बैठी ये 7 हीरोइनें, शादी कर बसाया घर
Mon, 09 Sep 2019 10:49 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 09 Sep 2019 10:49 PM IST
विज्ञापन
bollywood actress got married with Directors
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्मों में अक्सर देखा गया है कि हीरो हीरोइन को ले जाता है और फिर हैप्पी एंडिंग हो जाती है। लेकिन असल जिंदगी में ये भी देखा गया है जब हीरोइनें हीरो को छोड़कर निर्देशक के प्यार में पड़ीं और शादी कर ली। आज कुछ ऐसी ही हीरोइनों के बारे में हम आपको बताएंगे जिन्होंने निर्देशकों से शादी की।
Kalki Koechlin and Anurag Kashyap
- फोटो : social media
कल्कि कोचलिन भी उन हीरोइनों में शुमार हैं जिन्होंने एक डायरेक्टर को अपना हमसफर चुना। कल्कि और अनुराग कश्यप फिल्म 'देव डी' के दौरान करीब आए। उस वक्त अनुराग पहले से ही शादीशुदा थे लेकिन कल्कि से शादी करने के लिए उन्होंने बीवी को तलाक दे दिया। लेकिन कल्कि के साथ भी उनका रिश्ता लंबा नहीं चला और फिर कुछ वक्त बाद कल्कि और अनुराग भी अलग हो गए।
udita goswami mohit suri
- फोटो : file photo
'पाप' और 'जहर' जैसी फिल्में करने वाली उदिता गोस्वामी ने भी शादी के लिए एक डायरेक्टर को ही चुना। नौ साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उदिता और मोहित सूरी साल 2013 में शादी के बंधन में बंध गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी
- फोटो : file photo
रानी मुखर्जी ने यशराज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपड़ा से साल 2014 में शादी की। दोनों का कई सालों से अफेयर था लेकिन कभी भी इस पर ना तो खुलकर बात की और ना ही एक साथ सामने आए। फिर अचानक एक दिन उन्होंने शादी की घोषणा करके सभी को हैरत में डाल दिया। रानी और आदित्य ने गुपचुप तरीके से इटली में शादी रचाई थी।
विज्ञापन
बोनी और खुशी कपूर के साथ श्रीदेवी
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने जमाने की टॉप की अदाकारा रहीं श्रीदेवी ने भी डायरेक्टर बोनी कपूर से शादी की थी। सभी जानते हैं कि बोनी कपूर किस कदर श्रीदेवी के प्यार में पागल थे। श्रीदेवी के लिए उन्होंने अपनी बीवी तक को तलाक दे दिया था और फिर बाद में परिस्थिति कुछ ऐसी बनीं कि श्रीदेवी को बोनी कपूर के सच्चे प्यार का अहसास हुआ और दोनों ने शादी कर ली।