फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोदी का विरोध करने पर अनुराग कश्यप की बेटी को मिली रेप की धमकी, ट्वीट कर बोले- 'इनको कैसे डील करूं'

Fri, 24 May 2019 11:48 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Fri, 24 May 2019 11:48 AM IST
विज्ञापन
anurag kashyap daughter gets rape threat he asked for help to pm narendra modi
anurag kashyap - फोटो : social media
लोकसभा चुनाव 2019 में पीएम मोदी की जीत से पूरे देश में खुशी का माहौल है । कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने भी मोदी को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी है । इन सेलेब्रिटीज में अनुराग कश्यप का नाम भी शामिल है । बधाई देने के साथ अनुराग कश्यप ने मोदी को अपनी परेशानी भी बताई । 
anurag kashyap daughter gets rape threat he asked for help to pm narendra modi
anurag kashyap - फोटो : social media
दरअसल, अनुराग कश्यप की बेटी को रेप की धमकी मिली है । अनुराग कश्यप ने अपने ट्वीट में लिखा, 'प्रिय नरेंद्र मोदी सर। आपकी जीत के लिए आपको बधाई। सर कृप्या मुझे बताएं कि आपके इन फॉलोअर्स से कैसे डील की जाए जो आपका विरोधी होने के कारण मेरी बेटी को इस तरह के मैसेज करते हैं ।'
anurag kashyap daughter gets rape threat he asked for help to pm narendra modi
anurag kashyap
अनुराग के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडया पर कई लोगों ने उनका समर्थन किया है। कई मोदी समर्थकों ने कमेंट कर कहा कि वो पीएम को सपोर्ट करते हैं लेकिन इस तरह की चीजों का समर्थन नहीं करते। उनके इस ट्वीट पर साउथ की मशहूर सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने भी कमेंट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
anurag kashyap daughter gets rape threat he asked for help to pm narendra modi
anurag kashyap
चिन्मयी ने ऐसे लोगों की तुलना जानवर से की है। वहीं अशोक पंडित ने लिखा, 'अगर यह सच है तो मेरा कहना है कि इसकी ना केवल आलोचना होनी चाहिए बल्कि इससे निपटना चाहिए। यही चीज मेरी बेटी के साथ हुई थी तो मैंने पुलिस में शिकायत की थी । ना कि असहाय होकर पीएम मोदी के पास गया क्योंकि मेरे लिए मेरी बेटी का गौरव और उसकी सुरक्षा किसी भी राजनीति से ज्यादा है।'
विज्ञापन
anurag kashyap daughter gets rape threat he asked for help to pm narendra modi
Anurag Kashyap
बता दें कि अनुराग कश्यप हमेशा बीजेपी सरकार और पीएम मोदी के खिलाफ खुलकर बोलते रहे हैं। इसके लिए उन्हें कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जा चुका है। अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने हाल ही में स्कूल की पढ़ाई खत्म की है । वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर ही तस्वीरें शेयर करती रहती हैं ।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Trying to get her to look once into the camera and this is what I get.. my lunch date with @aaliyahkashyap

A post shared by Anurag Kashyap (@anuragkashyap10) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed