फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोदी विरोध में अनुराग कश्यप ने हिटलर का गलत वीडियो किया शेयर, डिलीट करना पड़ा ट्वीट

Tue, 24 Dec 2019 09:54 AM IST
shrilata biswas बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: shrilata biswas Updated Tue, 24 Dec 2019 09:54 AM IST
विज्ञापन
anurag kashyap delete tweet when he compare pm modi to hitler
anurag kashyap - फोटो : social media

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिल्ली में हुई रैली के बाद सोशल मीडिया पर हिटलर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर करने वालों में फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप भी शामिल हैं। वीडियो में जर्मनी के तानाशाह रहे एडोल्फ हिटलर एक स्टेडियम में भाषण देते हुए दिख रहे हैं। वीडियो के सबटाइटल में लिखा आ रहा है, 'अगर आप चाहते हैं तो मुझसे नफरत करें, लेकिन जर्मनी से नहीं।'



 

anurag kashyap delete tweet when he compare pm modi to hitler
रामलीला मैदान में पीएम मोदी - फोटो : ANI

मोदी के भाषण से तुलना
हिटलर के इस भाषण की तुलना पीएम मोदी के 22 दिसंबर को रामलीला मैदान वाले भाषण से की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में अपने भाषण में अपने राजनीतिक विरोधियों को आड़े हाथों लिया था।
मोदी ने अपने भाषण में कहा था, 'अगर मोदी को देश की जनता ने इस पद पर बिठाया है और ये आपको पसंद नहीं है तो आप मोदी को गाली दो। मोदी से नफरत करो। मोदी का जितना विरोध करना है, जरूर करो। आपको मोदी से नफरत है और गुस्सा जितना निकालना है, निकालो। अरे मोदी का पुतला लगाकर आते जाते हुए जितने जूते मारने हैं, मारो। मोदी का पुतला जलाना है, जलाओ लेकिन देश की संपत्ति मत जलाओ। गरीब का ऑटो-रिक्शा और झोपड़ी मत जलाओ। आपका जितना गुस्सा है वो मोदी पर निकालो।'

anurag kashyap delete tweet when he compare pm modi to hitler
Anurag Kashyap - फोटो : Social Media

पीएम मोदी ने अपने भाषण में अर्बन नक्सल शब्द का भी जिक्र किया था। इसके बाद अनुराग कश्यप ने सोमवार को ये वीडियो शेयर करते हुए अर्बन नाजी शब्द का प्रयोग किया।
अनुराग कश्यप के ट्वीट करने के बाद पांच हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो की रीट्वीट किया। इसके साथ ही 13 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया लेकिन वीडियो जारी होने के कुछ समय बाद एक जर्मन महिला ने इस वीडियो की सामग्री पर सवाल खड़े किए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
anurag kashyap delete tweet when he compare pm modi to hitler
Anurag Kashyap - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

जर्मनी की हैम्बर्ग यूनिवर्सिटी से मनोविज्ञान की पढ़ाई करने वालीं मारिया रिथ ट्वीट के रिप्लाई में लिखती हैं, 'ये बिलकुल गलत अनुवाद है। क्या आपके पास कोई ऐसा नहीं है जो कि जर्मन भाषा जानता हो? इस भाषण में लोगों के बीच जाकर बढ़-चढ़कर मदद करने का जिक्र है। इस वीडियो और इस पर लिखे वाक्यों की सत्यता पर सवाल उठाए जाने के बाद अनुराग कश्यप की ओर से ये वीडियो डिलीट किया जा चुका है।

विज्ञापन
anurag kashyap delete tweet when he compare pm modi to hitler
hitler - फोटो : file photo

लेकिन क्या है सच्चाई?
बीबीसी हिन्दी ने इस वीडियो में हिटलर के भाषण और उसके साथ लिखे अनुवाद की सत्यता की जांच करने के लिए जर्मन भाषा के जानकारों से बात की है लेकिन ये करना आसान नहीं था क्योंकि जर्मन भाषा के व्याकरण की वजह से 15 सेकेंड की क्लिप को सुनकर इस नतीजे पर पहुंचना मुश्किल था कि ये अनुवाद कितना सही है। इसके बाद हिटलर के भाषण के पूरे वीडियो की तलाश की गई। दरअसल, हिटलर ने ये भाषण साल 1936 में दिया था।

दिल्ली यूनिवर्सिटी में जर्मन भाषा विभाग की सीनियर लेक्चरर ज्योति सभरवाल ने बीबीसी हिन्दी से बात करते हुए इस वीडियो में कही जा रही बात का अर्थ बताया है। वे कहती हैं, 'ये बिलकुल गलत अनुवाद है क्योंकि इस भाषण में हिटलर ऐसी कोई बात नहीं कह रहे हैं। वे एक दूसरे की मदद करने की बात कहते हुए नजर आ रहे हैं।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed