{"_id":"5f7a068d8ebc3ec5ee58be11","slug":"anurag-kashyap-gave-evidence-of-innocence-on-rape-charges-actress-payal-ghosh-sexual-assault-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनुराग कश्यप ने दिया रेप के आरोप पर 'बेगुनाही' का सुबूत, अभिनेत्री पायल घोष ने लगाया है यौन शोषण का आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनुराग कश्यप ने दिया रेप के आरोप पर 'बेगुनाही' का सुबूत, अभिनेत्री पायल घोष ने लगाया है यौन शोषण का आरोप
बीबीसी हिंदी
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 04 Oct 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पायल घोष और अनुराग कश्यप
- फोटो : इंस्टाग्राम, पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप ने अपने ऊपर लगे कथित यौन उत्पीड़न के सभी आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने मुंबई पुलिस को अपनी 'बेगुनाही' के सुबूत दिये हैं। द हिंदू अखबार की खबर के मुताबिक, अनुराग कश्यप ने मुंबई पुलिस को बताया कि अगस्त साल 2013 में वो एक शूटिंग के सिलसिले में श्रीलंका में थे।
अभिनेत्री पायल घोष ने फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप पर कथित यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने अनुराग कश्यप को पूछताछ के लिए बुलाया था।यह पूछताछ करीब आठ घंटे चली थी। अपने ऊपर लगे कथित यौन शोषण के आरोपों पर अनुराग कश्यप ने मुंबई पुलिस के जांच अधिकारियों को बताया कि साल 2013 अगस्त में वो श्रीलंका में थे। उन्होंने इससे जुड़े दस्तावेज भी पुलिस को दिये हैं।
3 of 5
अनुराग कश्यप
- फोटो : instagram/anuragkashyap10
अभिनेत्री पायल घोष ने अनुराग कश्यप के खिलाफ वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि अनुराग ने उनके साथ कथित तौर पर रेप किया है। जिसके बाद पुलिस ने अनुराग को समन भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अनुराग कश्यप
- फोटो : instagram: anuragkashyap10
इस मामले में अनुराग कश्यप की वकील प्रियंका खिमानी के अनुसार फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप की छवि खराब करने के उद्देश्य से ये आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अनुराग कश्यप
- फोटो : ANI
अनुराग कश्यप की वकील प्रियंका खिमानी की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "कश्यप ने वो दस्तावेज दिए हैं, जो यह बताते हैं कि वह अगस्त 2013 के दौरान वह अपनी एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में श्रीलंका में थे। कश्यप ने इस तरह की किसी भी घटना से इनकार किया है और साथ ही अपने ऊपर लगे आरोपों को भी ख़ारिज भी किया है।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।