{"_id":"5f79f7588ebc3e276d6ba44f","slug":"arjun-bijlani-wife-neha-swami-tested-covid-19-positive-actor-tweets","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस की चपेट में आईं अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा, एक्टर का पूरा परिवार हुआ होम क्वारंटीन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कोरोना वायरस की चपेट में आईं अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा, एक्टर का पूरा परिवार हुआ होम क्वारंटीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 04 Oct 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अर्जुन बिजलानी, नेहा स्वामी
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) की पत्नी नेहा स्वामी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। अभिनेता ने रविवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। अर्जुन ने लिखा है- ‘मेरी पत्नी में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। मैं और मेरा परिवार अगले 14 दिन के लिए घर पर होम क्वारंटीन में हैं। अनुरोध है कि जो कोई भी हमारे संपर्क में आया हो, कृपया अपनी जांच करा लें।’
2 of 5
अर्जुन बिजलानी, नेहा स्वामी
- फोटो : File Photo
उन्होंने आगे कहा, ‘हमारी सेहत ठीक है, उम्मीद है कि हम आगे भी ठीक रहेंगे। अपनी दुआओं में हमें याद रखिएगा।’अर्जुन के इस पोस्ट पर उनके फैंस कमेंट कर जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
Hey guys my wife has tested positive for COVID 19. Me and my family are self quarantined for the next 14 days. Request anyone who has come in contact with us to pl get tested .. we are healthy and fine and I hope we continue to be so . Keep us in yours prayers .
अर्जुन और नेहा ने 2013 में शादी की थी और उनका पांच साल का एक बेटा है। अर्जुन की पत्नी नेहा स्वामी ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि उनमें संक्रमण के कोई लक्षण नहीं थे। उन्होंने प्रशंसकों से परिवार की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तमन्ना भाटिया
- फोटो : instagram/tamannaahspeaks
रविवार को तमन्ना भाटिया की भी कोरोना से संक्रमित होने की खबर आई। वह हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। वह पिछले कुछ दिनों से वेब सीरीज की शूटिंग के लिए हैदराबाद में थीं। इससे पहले तमन्ना ने एक पोस्ट के जरिए बताया कि उनके पिता संतोष और मां रजनी में कोविड-19 के हल्के लक्षण थे। जिसके बाद दोनों की जांच करवाई गई। जांच में तमन्ना के माता पिता दोनों पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन
5 of 5
शिरीन मिर्जा
- फोटो : File Photo
ये हैं मोहब्बतें और ढाई किलो प्रेम में नजर आईं एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। उनमें कोरोना के लक्षण दिखे थे जिसके बाद उन्होंने बिना इंतजार किए अपना कोरोना टेस्ट करवाया, जिसमें वे पॉजिटिव आईं। वे अपने घर पर हैं और क्वारंटीन में रह रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।