{"_id":"5f79e5938ebc3e9bff7e0ecd","slug":"sanjay-dutt-pic-goes-viral-who-is-getting-treated-after-being-diagnosed-with-cancer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अस्पताल से वायरल हुई संजय दत्त की ऐसी तस्वीर, फैंस करने लगे जल्द ठीक होने की कामना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अस्पताल से वायरल हुई संजय दत्त की ऐसी तस्वीर, फैंस करने लगे जल्द ठीक होने की कामना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 04 Oct 2020 09:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
संजय दत्त
- फोटो : Viral Picture
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीते महीने पत्नी मान्यता दत्त संग बच्चों से दुबई मिलने गए संजय दत्त अब मुंबई वापस आकर कैंसर का इलाज करा रहे हैं। मुंबई के एक अस्पताल से अभिनेता संजय दत्त की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह काफी कमजोर दिखाई दे रहे हैं। संजय दत्त 10 दिनों के लिए प्राइवेट हवाई जहाज लेकर दुबई गए थे। बीमारी के बाद पहली बार संजय दत्त ने अपने बच्चों से मुलाकात की थी।
Trending Videos
2 of 5
संजय दत्त
- फोटो : File Photo
संजय दत्त की ये तस्वीर उनके फैंस को परेशान कर रही है। एक यूजर ने संजय दत्त की तस्वीरपर कमेंट करते हुए लिखा- मैं एक कलाकार के रूप में आपका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं, लेकिन एक इंसान के नाते मैं प्रार्थना करूंगा कि भगवान आपको शक्ति प्रदान करें। शुभकामनाएं हमेशा सब कुछ अच्छा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
संजय दत्त परिवार के साथ
- फोटो : Instragram- @maanayata
एक अन्य यूजर ने लिखा- 'संजू बाबा काफी कमजोर दिखाई दे रहे हैं। उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'उम्मीद करता हूं, आप जल्द बेहतर होंगे।' सोशळ मीडिया पर हर कोई अपने पसंदीदा एक्टर के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहा हैष
4 of 5
संजय दत्त, मान्यता दत्त
- फोटो : एएनआई
बता दें कि संजय अपने तीसरा कीमोथेरेपी सेशन के लिए दुबई से मुंबई लौटे हैं। संजय दत्त इस वक्त लंग कैंसर जैसी घातक बीमारी से गुजर रहे हैं। उनका इलाज फिलहाल मुंबई कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में चल रहा है।उन्होंने 11 अगस्त को सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि वह कुछ समय के लिए इलाज के लिए छुट्टी ले रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
संजय दत्त, मान्यता दत्त
- फोटो : एएनआई
जब से संजय दत्त के कैंसर की खबर मीडिया में आई, तब से यह चर्चा भी शुरू हुई कि उन्होंने इलाज के लिए यूएस या सिंगापुर जाने की इजाजत मांगी है। हालांकि मुंबई में ही संजय दत्त की कीमोथेरेपी के नतीजे सकारात्मक होने की बात कही जा रही है। संजय दत्त के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास 'शमशेरा', 'भुज', 'केजीएफ', 'पृथ्वीराज' और 'तोरबाज' जैसी फिल्में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X