सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

प्राइवेट जेट से शूटिंग करने निकले परेश रावल और शिल्पा, साथ नजर आई फिल्म की पूरी टोली

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 04 Oct 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
Shilpa Shetty Paresh Rawal Meezaan Jaaferi And Pranitha Subhash Begins Shooting For Hungama 2
हंगामा 2 कास्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय का प्रमुख बनने के बाद बीजेपी नेता और पूर्व सांसद परेश रावल अपनी फिल्म दुनिया में फिर लौट आए हैं। रविवार को वह अपनी अगली फिल्म 'हंगामा 2' की शूटिंग के लिए मनाली के लिए रवाना हुए। उनके साथ फिल्म के दूसरे सितारे और फिल्म निर्माता रतन जैन भी हैं। चर्चित फिल्म निर्देशक प्रियदर्शन की फिल्म हंगामा की ये सीक्वेल काफी महीनों से चर्चा में हैं। 

Trending Videos
Shilpa Shetty Paresh Rawal Meezaan Jaaferi And Pranitha Subhash Begins Shooting For Hungama 2
हंगामा 2 कास्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस फिल्म में अभिनेता जावेद जाफरी के बेटे मीजान लीड रोल कर रहे हैं, उनके साथ प्रणिता सुभाष की जोड़ी फिल्म में बनी है। मीजान जाफरी को हिंदी सिनेमा में शो मैन संजय लीला भंसाली ने लॉन्च किया। उनकी डेब्यू फिल्म 'मलाल' बॉक्स ऑफिस पर तो कमाल नहीं दिखा सकी लेकिन मीजान के अभिनय की इस फिल्म में सबने तारीफें कीं। प्रणिता का काम अभी बड़े परदे पर दिखना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa Shetty Paresh Rawal Meezaan Jaaferi And Pranitha Subhash Begins Shooting For Hungama 2
हंगामा 2 कास्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म 'हंगामा 2' से बीते दिनों की चर्चित अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की बड़े परदे पर वापसी हो रही है। पहले से एक हृष्ट पुष्ट बच्चा होने के बावजूद सरोगेसी के जरिए दूसरे बच्चे की मां बनी शिल्पा भी इस टीम के साथ मनाली के लिए रवाना हुईं। एयरपोर्ट पर वह ऑल ब्लैक लुक में नजर आईं और पूरी यूनिट में सबसे ज्यादा खुशी भी उनके ही चेहरे पर दिखी।

Shilpa Shetty Paresh Rawal Meezaan Jaaferi And Pranitha Subhash Begins Shooting For Hungama 2
हंगामा 2 कास्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्मों से दूर होने के बाद से शिल्पा शेट्टी ने योग और दूसरे आयुर्वेदिक तरीकों से फिटनेस उद्योग से जुड़कर लंबा काम किया है। वह अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सेहत से जुड़े उत्पादों और सरोगेसी से जुड़ी क्लीनिक का प्रचार भी करती रही हैं। उनके फिटनेस वीडियो डिजिटल मीडिया पर काफी प्रचलित रहे हैं।

विज्ञापन
Shilpa Shetty Paresh Rawal Meezaan Jaaferi And Pranitha Subhash Begins Shooting For Hungama 2
हंगामा 2 कास्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मनाली के लिए एक प्राइवेट जेट से रवाना होते समय सारे कलाकार मास्क पहने नजर आए। इन चारों कलाकारों के साथ फोटो में वीनस म्यूजिक कंपनी के मालिक रतन जैन भी नजर आ रहे हैं। वीनस रिकॉर्ड्स एंड टेप्स नाम की इस कंपनी ने अपनी पिछली फिल्म हास्य कलाकार कपिल शर्मा के साथ बनाई थी, 'किस किसको प्यार करूं'। निर्देशक जोड़ी अब्बास मस्तान के निर्देशन में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप रही थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed