सलमान खान (Salman Khan) ने बीते रोज बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) का आगाज किया। इस शो से इतर सलमान खान ने आगामी फिल्म 'राधे' (Radhe) की भी शूटिंग शुरू कर दी है। इस बात का जानकारी सलमान खान ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। फिल्म के सेट से एक तस्वीर साझा करते हुए सलमान ने लिखा- साढ़े छह महीने के बाद शूटिंग की शुरुआत। बहुत अच्छा लग रहा है। इसके साथ ही सलमान ने राधे का हैशटैग भी इस्तेमाल किया।
सलमान खान ने शुरू की ‘राधे’ की शूटिंग, साझा की दबंग लुक वाली ये तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस फिल्म की शूटिंग एनडी स्टूडियो में हो रही है। खबरों के अनुसार, शूटिंग 15 दिनों तक चलेगी। इसके तुरंत बाद टीम बांद्रा में स्थित महबूब स्टूडियो में शूटिंग के लिए जाएगी। सुरक्षा के उच्चतम स्तर को बनाए रखते हुए, किसी भी सदस्य को शूटिंग की अवधि के दौरान किसी भी बाहरी व्यक्ति से मिलने की अनुमति नहीं होगी।
Back to shoot after 6 1/2 months ... feels good #Radhe
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on
सलमान के करीबी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि इस समय उनका पूरा ध्यान प्रभु देवा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' को जल्द से जल्द पूरा करने पर लगा हुआ है। इस फिल्म के निर्माता कोशिश कर रहे हैं कि इसका शूट जल्द से जल्द खत्म किया जा सके। इस फिल्म के पूरे क्रू का कोरोना टेस्ट भी किया जा चुका है जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
इसके बाद सलमान खान का पूरा ध्यान फरहाद सामजी के निर्देशन में बनने वाली उनकी एक और फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' पर रहेगा। इस साल की ईद सलमान खान के लिए बिना फिल्म वाली रही इसलिए वह अगले साल की ईद को अपने प्रशंसकों के साथ एक फिल्म रिलीज करके ही मनाना चाहते हैं।
फिल्म में सलमान के साथ दिशा पाटनी लीड रोल में नजर आएंगी। यह भी एक कॉप ड्रामा होगी। फिल्म में जैकी श्रॉफ भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। गौरतलब है कि सलमान खान की पिछली रिलीज फिल्म 'दबंग 3' को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 35 दिनों में 170 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

कमेंट
कमेंट X