फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anurag Kashyap: बेटी आलिया की शादी में भावुक हुए अनुराग कश्यप, फूट-फूटकर रोए, शकल पे साफ झलक रहीं भावनाएं

Thu, 12 Dec 2024 10:43 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 12 Dec 2024 10:43 AM IST
सार

Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप की बेटी आलिया की शादी शेन ग्रेगोइरे से हो गई है, लेकिन शादी के दौरान हर पिता की तरह ही अनुराग भी बेहद भावुक हो गए और रो पड़े। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और प्रशंसक उन्हें शांत रहने के लिए दिलासा दे रहे हैं।

विज्ञापन
Anurag Kashyap Gets Emotional At Daughter Aaliyah Wedding with Shane Gregoire heartfelt moment
आलिया-अनुराग कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम@aaliyahkashyap, सोशल मीडिया
आलिया कश्यप की शादी बहुत ही शानदार तरीके से हुई। उन्होंने 11 दिसंबर को मुंबई में शेन ग्रेगोइरे से शादी की और शाम को रिसेप्शन का भव्य आयोजन किया। समारोह के खुशनुमा रेड कार्पेट पलों को कैद करने के लिए पैपराजी भी मौजूद थे। इस दौरान जब अनुराग पैपराजी से मिले तो वह रो रहे थे। वहां पर मौजूद सभी लोगों ने उन्हें दिलासा दिया और कहा कि आप प्लीज ना रोए।
Anurag Kashyap Gets Emotional At Daughter Aaliyah Wedding with Shane Gregoire heartfelt moment
आलिया-अनुराग कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम@aaliyahkashyap, सोशल मीडिया
बेटी की शादी पर फूट-फूटकर रोए अनुराग
दुल्हन आलिया के पिता और बॉलीवुड निर्देशक-अभिनेता-निर्माता अनुराग कश्यप ने बेटी के रिसेप्शन के दौरान पैपराजी से बात की। अनुराग ने कहा कि वे रो रहे हैं। पैपराजी से बातचीत करते समय उनकी आंखें नम थीं और उनकी शक्ल पर साफ दिख रहा था कि वह रो रहे हैं।'' अनुराग ने पैपराजी से कहा, ''मैं रो रहा हूं।" अनुराग ने यह भी कहा कि वह शादी के सारे तामझाम में काफी थक गए हैं। 
Anurag Kashyap Gets Emotional At Daughter Aaliyah Wedding with Shane Gregoire heartfelt moment
आलिया-अनुराग कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम@aaliyahkashyap, सोशल मीडिया
अनुराग ने मानी पैपराजी की रिक्वेस्ट
जब पैपराजी ने उनसे आलिया और शेन की जोड़ी वाली तस्वीर मांगी, तो अनुराग ने कहा, "भेजता हूं (मैं उन्हें आने के लिए कहूंगा।)"

View this post on Instagram

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)


विज्ञापन
विज्ञापन
Anurag Kashyap Gets Emotional At Daughter Aaliyah Wedding with Shane Gregoire heartfelt moment
आलिया-अनुराग कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम@aaliyahkashyap, सोशल मीडिया
आलिया ने शेयर की शादी की शानदार तस्वीरें और शेन का प्रपोजल 
आलिया ने शादी की तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन दिया, "अभी और हमेशा के लिए।" आलिया ने शादी के दिन पेस्टल रंग का लहंगा पहना था, जबकि शेन ने शेरवानी पहनी थी। रस्मों के दौरान, दूल्हे राजा काफी भावुक हो गए थे। शेन ने मई 2023 में अपनी छुट्टियों के दौरान बाली में आलिया को प्रपोज किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, "मेरे सबसे अच्छे दोस्त, मेरे साथी, मेरे हमसफर और अब मेरे मंगेतर! तुम मेरी जिंदगी का प्यार हो। मुझे यह दिखाने के लिए शुक्रिया कि असली और बिना शर्त वाला प्यार कैसा होता है। तुम्हें हां कहना मेरे लिए अब तक का सबसे आसान काम था और मैं अपनी बाकी की ज़िंदगी तुम्हारे साथ बिताने का इंतजार नहीं कर सकता, मेरे प्यार। मैं तुमसे हमेशा और हमेशा प्यार करता रहूंगा मंगेतर।"
 
विज्ञापन
Anurag Kashyap Gets Emotional At Daughter Aaliyah Wedding with Shane Gregoire heartfelt moment
आलिया-अनुराग कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम@aaliyahkashyap, सोशल मीडिया
शेन ने कब किया था आलिया को प्रपोज
प्रपोजल के बाद आलिया और शेन ने 3 अगस्त 2023 को मुंबई में सगाई कर ली थी। समारोह की तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “मेरा (लाल दिल इमोजी)” आलिया ने कैप्शन के साथ और तस्वीरें पोस्ट कीं, “मुझे पता है कि मैंने कहा था कि आखिरी डंप आखिरी डंप था लेकिन मैं वादा करती हूं कि यह आखिरी डंप है।” आलिया एक कंटेंट क्रिएटर हैं जिन्होंने कैलिफोर्निया में पढ़ाई की है। फिल्म इंडस्ट्री से दूर अपना करियर बनाया। इस दौरान, उन्हें शेन से प्यार हो गया और शादी से पहले वे कुछ सालों तक डेटिंग करते रहे।
Bhumi Pednekar: हां, मैंने सरोजनी नगर के कपड़ों से बनाया अपना फैशन, ये तो दिल को अच्छा लगने वाली बात है
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed