फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रनौत और अनुराग कश्यप के बीच जारी वॉर और सुशांत को यादकर भावुक हुईं अंकिता लोखंडे, पांच खबरें

Sat, 25 Jul 2020 07:04 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 25 Jul 2020 07:04 AM IST
विज्ञापन
Anurag Kashyap Kangana Ranaut twitter war and  Ankita Lokhande Emotional For Sushant Singh Rajput entertainment news
बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और निर्देशक अनुराग कश्यप के बीच इन दिनों ट्विटर पर जंग छिड़ी हुई है। बीते दिनों अनुराग कश्यप ने एक इंटरव्यू साझा करते हुए कंगना पर तंज कसा था। वहीं कंगना भी इस पर चुप नहीं रहीं और उन्होंने अनुराग को 'मिनि महेश भट्ट' कह दिया। लेकिन अब अचानक अनुराग कश्यप के सुर कंगना के लिए बदल गए हैं।


 

Anurag Kashyap Kangana Ranaut twitter war and  Ankita Lokhande Emotional For Sushant Singh Rajput entertainment news
शूटिंग - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शूटिंग के सेट पर 65 साल से ऊपर के कलाकारों के वर्जित होने वाले नियम पर  शुक्रवार (24 जुलाई) को हुई सुनवाई में बॉम्बे हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। कोर्ट ने सरकार से पूछा है कि जब 70 साल से ऊपर का आदमी दुकान खोलकर काम पर वापस लौट सकता है तो कलाकारों के लिए यह नियम क्यों? दोनों पक्षों के वकील इस सवाल का जवाब कोर्ट के सामने कल शनिवार को फाइल करेंगे। इस केस की अगली सुनवाई अगले बुधवार यानी 29 जुलाई को न्यायाधीशों की यही बेंच करेगी।

बॉम्बे हाई कोर्ट का महाराष्ट्र सरकार से सवाल, 70 साल के दुकानदार पर रोक नहीं तो एक्टर्स पर क्यों

 

Anurag Kashyap Kangana Ranaut twitter war and  Ankita Lokhande Emotional For Sushant Singh Rajput entertainment news
कंगना रनौत और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित खुदकुशी की जांच को लगभग एक महीना बीत चुका है लेकिन अभी तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। इस मामले में मशहूर कलाकारों से लेकर निर्माता और निर्देशक तक से पूछताछ की जा चुकी है। कई लोग ऐसा आरोप लगा रहे हैं कि सुशांत नेपोटिज्म का शिकार हुए और उन्हें वो इज्जत नहीं मिली जिसके वो हकदार थे। हाल ही अभिनेत्री कंगना रनौत की टीम ने सुशांत के उस पोस्ट को ढूंढ निकाला जिसमें उन्होंने नेपोटिज्म को लेकर अपनी राय रखी थी।

कंगना रनौत की टीम ने ढूंढ निकाली सुशांत की पांच साल पुरानी पोस्ट, नेपोटिज्म पर लिखी थी ये बड़ी बात

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anurag Kashyap Kangana Ranaut twitter war and  Ankita Lokhande Emotional For Sushant Singh Rajput entertainment news
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इस समय अस्पताल में कोरोना जैसी महामारी से जंग लड़ रहे हैं। अमिताभ ही नहीं बल्कि उनके परिवार के सदस्य भी इस बीमारी से जूझ रहे हैं। अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन, अमिताभ के साथ ही नानावती अस्पताल में भर्ती हैं। अमिताभ अस्पताल से ही कई ट्वीट करते रहते हैं। अब हाल ही में अमिताभ ने एक ट्वीट और किया है।

अमिताभ बच्चन ने अस्पताल से किया ट्वीट, लिखा- 'अहंकार में तीनों गए धन, वैभव और...'

 

विज्ञापन
Anurag Kashyap Kangana Ranaut twitter war and  Ankita Lokhande Emotional For Sushant Singh Rajput entertainment news
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनकी आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर दर्शक बहुत भावुक हैं। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार सुशांत को लेकर ट्वीट कर रहे हैं। इस बीच उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने भी सुशांत को लेकर एक ट्वीट किया है जिसकी चारों तरफ चर्चा हो रही है।

सुशांत सिंह राजपूत को याद कर फिर भावुक हुईं अंकिता लोखंडे, लिखा- 'एक आखिरी बार...'


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed