हिंदी सिनेमा के जाने- माने अभिनेता, निर्माता और निर्देशक अनुराग कश्यप ने आखिरकार अपनी नई प्रोडक्शन कंपनी गुड बैड फिल्म्स की आधिकारिक घोषणा कर ही दी। इस कंपनी का विचार अनुराग कश्यप के दिमाग में बहुत लंबे समय से चल रहा था।
अनुराग कश्यप ने की नए प्रोडक्शन हाउस की घोषणा, ओटीटी पर रिलीज होगी बैनर की पहली फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले साल दिसंबर में अमर उजाला से मुलाकात में भी अनुराग कश्यप ने अपनी इस नई कंपनी का जिक्र किया था लेकिन तब तक इसको कागजी कार्यवाही के तहत अमलीजामा नहीं पहनाया गया था। अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट जारी करते हुए नई कंपनी का लोगो (Logo) और अपने सहभागियों की जानकारी साझा की है।
नई कंपनी गुड बैड फिल्म्स के लोगो और सहयोगियों ध्रुव जगसिया और अक्षय ठक्कर की तस्वीरें साझा करते हुए अनुराग कश्यप ने लिखा, 'तो यह है हमारी नई कंपनी गुड बैड फिल्म्स। आने वाली पांच जून को हमारी प्रोडक्शन कंपनी के बैनर तले बनी पहली फिल्म 'चोक्ड- पैसा बोलता है' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है।'
अनुराग कश्यप आगे लिखते हैं कि 'यह मेरे दोनों दोस्त मेरे समर्थन में एक स्तंभ के रूप में खड़े हुए हैं। मुझे नहीं पता कि इन दोनों में से कौन सा निर्माता बुरा है और कौन सा भला है। इस सब का फैसला मैं आप लोगों पर छोड़ देता हूं। फिलहाल आप हमारे नए बैनर की पहली फिल्म का मजा लीजिए।'
A post shared by Anurag Kashyap (@anuragkashyap10) on
अनुराग कश्यप ने वर्ष 2009 में पहली बार अपने खुद के प्रोडक्शन हाउस अनुराग कश्यप फिल्म्स की शुरुआत की थी। इसके दो साल बाद ही उन्होंने विक्रमादित्य मोटवानी, मधु मंटेना और विकास बहल को साथ लेकर रिलायंस एंटरटेनमेंट की भागीदारी में फैंटम फिल्म्स का निर्माण किया। अब अनुराग ने अपने पुराने दोस्तों से दूर होकर नए भागीदारों के साथ गुड बैड फिल्म्स के रूप में अपना नया प्रोडक्शन हाउस बनाया है।
मां नरगिस को याद कर भावुक हुए संजय दत्त, साझा की परिवार के साथ की अनदेखी तस्वीरें