फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएम ठाकरे ने कहा, शुरू करो शूटिंग, अब प्रोड्यूसर बोल रहे संभलने में लगेगा हफ्ता भर और...

Mon, 01 Jun 2020 06:57 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 01 Jun 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra CM Uddhav Thackeray Granted Permission To Producers For Start Shooting of Films and tv Serials
उद्धव ठाकरे और शूटिंग का एक हिस्सा - फोटो : Social Media

पिछले एक हफ्ते से लगातार महाराष्ट्र सरकार से फिल्मों और धारावाहिकों की शूटिंग शुरू करने के लिए दिन रात एक किए निर्माता अब इसकी अनुमति मिल जाने से सकते में हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निर्देश के बाद राज्य के सांस्कृतिक विभाग ने इस बारे में सरकार के दिशा निर्देश जारी कर दिए। अब निर्माता कह रहे हैं कि शूटिंग तुरंत शुरू नहीं हो सकती, इसके लिए वे पहले टीवी चैनलों से बात करेंगे।

Maharashtra CM Uddhav Thackeray Granted Permission To Producers For Start Shooting of Films and tv Serials
भाबीजी घर पर हैं - फोटो : Social Media

महाराष्ट्र सरकार की तरफ से शूटिंग शुरू कर देने का आदेश इतनी जल्दी आया है कि तमाम निर्माता समझ ही नहीं पा रहे कि अब काम कैसे शुरू किया जाए। फिल्म निर्माताओं के तमाम संगठनों और कामगारों की फेडरेशन ने महाराष्ट्र सरकार पर दो दबाव बनाए। एक तो शूटिंग शुरू कराने का और दूसरा फिल्म इंडस्ट्री के लिए राहत पैकेज जारी करने का। राहत पैकेज का तो पता नहीं लेकिन सरकार ने ग्रीन जोन में शूटिंग पर से रोक हटा ली है। मराठी सीरियलों के निर्माता अपने धारावाहिक अब कोल्हापुर जैसे ग्रीन जोन में शुरू कर सकेंगे।

Maharashtra CM Uddhav Thackeray Granted Permission To Producers For Start Shooting of Films and tv Serials
जेडी मजीठिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लेकिन हिंदी धारावाहिक निर्माता आदेश आने के 24 घंटे बाद भी तय नहीं कर पाए हैं कि शूटिंग कब शुरू होगी? इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स काउंसिल के वाइस चेयरमैन और धारावाहिक निर्माता जेडी मजीठिया कहते हैं, 'टीवी धारावाहिकों फिल्मों और वेब सीरीजों के निर्माताओं को अपने सभी प्रोजेक्ट्स की शूटिंग को शुरू करने के लिए ब्रॉडकास्टर के साथ मिलकर पहले अनुमति के लिए आवेदन भरना पड़ेगा। जो निर्माता मुंबई के अंदर शूटिंग करेंगे उन्हें फिल्म सिटी से अनुमति मिलेगी, जबकि कुछ निर्माता जो दहिसर से आगे किसी भी जगह पर शूटिंग करते हैं, उन्हें उस जिले के डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर से अनुमति लेनी होगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Maharashtra CM Uddhav Thackeray Granted Permission To Producers For Start Shooting of Films and tv Serials
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी पर लंबे समय से चल रहे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे धारावाहिक के निर्माता राजन शाही सरकार के इस फरमान के लिए मुख्यमंत्री और निर्माता एसोसिएशन का धन्यवाद करते हैं। वह कहते हैं, 'सरकार ने फिल्म और टीवी धारावाहिकों के निर्माताओं के बारे में इतना सोचा, यही हमारे लिए बहुत बड़ी बात है। अब जब सरकार ने कह ही दिया है तो हम एक निर्माता होने के नाते जल्द से जल्द शूटिंग शुरू करने के इंतजाम में लग गए हैं। हालांकि इस पर हमारी यूनियन ही फैसला लेगी। जो भी गाइडलाइन हमारी यूनियन की तरफ से तय की जाएंगी, हमें उसी के अनुसार काम करना होगा।'

विज्ञापन
Maharashtra CM Uddhav Thackeray Granted Permission To Producers For Start Shooting of Films and tv Serials
बैरिस्टर बाबू - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

निर्माता संजय कोहली कहते हैं, 'हमारे शोज के सेट तो एक सुरक्षित इलाके नायगांव में लगे हुए हैं। इसलिए हमें तो कहीं जाने की जरूरत नहीं है। शूटिंग करने के लिए फिल्म सिटी भी सुरक्षित है। स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी इंतजाम हमने शुरू कर दी हैं। बस यूनियन के दिशानिर्देशों का इंतजार है।' निर्माताओं का ये भी कहना है कि वह अभी एक संयुक्त बैठक करेंगे जिसमें शूटिंग के दौरान बरती जाने वाली सभी सावधानियों पर गौर किया जाएगा। सेट को भी फिर से शूटिंग के लायक तैयार करने में लगभग एक हफ्ते का समय लग जाएगा। निर्माता शशि मित्तल का कहना है, 'एक बार सभी निर्माता मिलकर सभी मुद्दों पर चर्चा कर लें। उसके बाद हम शूटिंग शुरू कर देंगे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed