हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखने वाले लेखक, निर्माता और निर्देशक अनुराग कश्यप ने ट्विटर को अलविदा कह दिया है। अनुराग ने शनिवार रात करीब 9 बजे दो ट्वीट किए और उसके बाद उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट को डिलीट कर दिया। अब उनके ट्विटर छोड़ने पर सोशल मीडिया पर रिएक्शन सामने आए हैं।
धमकी मिलने पर अनुराग कश्यप ने छोड़ा ट्विटर, यूजर्स बोले- 'देश में बोलने की आजादी है पर तुमने तो...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
#AnuragKashyap #Missing from #Twitter. कोई पूछे तो कहना छेनू आया था। #Bollywood pic.twitter.com/kmlc3gc2YW
— Jay Prakash (@callme404) August 11, 2019
अनुराग कश्यप अपने को राजपूत कहता था कश्यप कौन से राजपूत होते हैं कभी सुने नहीं थे अब जैसे मैदान छोड़कर भागा है साफ़ हो गया ये राजपूत नहीं गोला था। #AnuragKashyap
— Sachin Singh Gaur (@sachinsgaur) August 11, 2019
एक ने लिखा- बोलने की आजादी है पर गलत बोलने की आजादी नहीं हैं। इसलिए जो जाना चाहे जा सकता हैं और रही बात धमकियां मिलने की तो वो तो ट्विटर डिलीट करने से नहीं मिलेगी ऐसा नहीं है। अगर आप सही होते तो ऐसे भागते नहीं। जय भारत।
बोलने की आज़ादी हैं पर ग़लत बोलने की आज़ादी भी नही हैं इसलिए जो जाना चाहे जा सकता हैं ।और रही बात धमकियाँ मिलने की तो वो तो twitter delete करने से मिलेगी नही पर इससे ख़तरा टलता नही हैं पर हाँ अगर आप सही होते तो ऐसे भागते नही।
— AB (@AB_2019_) August 11, 2019
जय भारत।
#AnuragKashyap
एक यूजर ने लिखा- लगे हाथ देश से भी निकल लो। एक यूजर ने लिखा- भाई बोलने की आजादी होनी चाहिए लेकिन इतनी भी नहीं की देश के लोग देश के खिलाफ बगावत करें। अगर आपने ये सारी बातें नॉर्थ कोरिया में बोली होती तब पता लगता।
Lage haath desh se bhi nikal lo !!! #AnuragKashyap
— kartar singh (@rathorekartar) August 11, 2019
Bhai freedom of speech honi chahiye but utani bhi nai honi chahiye ki desh ke log hi desh ke khilaf bagavat kare.just thinking agar anurag ji ne yahi sab bate north korea me boli hoti ho , saudi me boii hoti ho , so use your sense when you use a freedom of speech #AnuragKashyap https://t.co/503HNzN7Eu
— chowkidar Vaibhav Modi (@vaibhavmodi_) August 11, 2019
बता दें अनुराग ने अपने आखिरी ट्वीट में लिखा- 'जब आपके माता-पिता को फोन आने लगे। आपकी बेटी को ऑनलाइन धमकियां मिल रही है क्योंकि आप जानते हैं कि कोई भी इस बारे में बात नहीं करना चाहता है। ठग राज कर रहे हैं और ठगना जिंदगी जीने का नया तरीका है।' अनुराग ने अपने आखिरी ट्वीट में ट्विटर छोड़ने की वजह बताई। अनुराग ने लिखा- 'आप सभी की खुशी और सफलता की कामना करता हूं। ट्विटर छोड़ने के बाद यह मेरा आखिरी ट्वीट होगा। जब मुझे डर के बिना अपने मन की बात कहने की अनुमति नहीं होगी, तो मैं बिल्कुल नहीं बोलूंगा। अलविदा।'
ये भी पढ़ें
ऋतिक के नाना जे ओमप्रकाश के निधन पर शोक जताने पहुंचीं सुजैन खान, चाचा ससुर भी दिखे साथ