{"_id":"5d4f732f8ebc3e6ccd347d54","slug":"john-abraham-says-film-industry-is-not-secular-world-is-polarized","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जॉन अब्राहम बोले- 100% सेक्युलर नहीं है बॉलीवुड, दुनिया दो गुटों में बंटी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जॉन अब्राहम बोले- 100% सेक्युलर नहीं है बॉलीवुड, दुनिया दो गुटों में बंटी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sun, 11 Aug 2019 12:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
John Abraham
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म बाटला हाउस को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म रिलीज होने से पहले ही विवादों में है। वहीं जॉन का कहना है की फिल्म इंडस्ट्री 100 प्रतिशत सेक्युलर नहीं है और दुनिया का आज ध्रुवीकरण हो चुका है।
2 of 4
John Abraham, Akshay Kumar
- फोटो : amar ujala mumbai
मुंबई में 'बाटला हाउस' के प्रोमोशन के दौरान जॉन अब्राहम ने कहा, 'समस्या यह है कि दुनिया दो गुटों में बंटी हुई है। मेरी फिल्म में एक डायलॉग है ऐसा नहीं है कि कोई एक समुदाय झेल रहा है, बल्कि पूरी दुनिया झेल रही है, डोनाल्ड ट्रम्प को देखिए, ब्रेक्जिट को देखिए, बोरिस जॉनसन को देखिए।
3 of 4
जॉन अब्राहम
- फोटो : Twitter
'दुनिया आज दो गुटों में बंटी हुई है। आप इस दुनिया में रहते हैं तो आपको ये सब झेलना पड़ेगा। इसी के साथ मैं ये भी कहना चाहता हूं कि भारत दुनिया के बेहतरीन देश में से एक है और ये दुनिया की बेस्ट इंडस्ट्री में से एक है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
John Abraham Salman Khan
- फोटो : twitter
जॉन का मनना है कि सोशल मीडिया को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए क्योंकि जो लोग सोशल मीडिया पर ट्रोल करते हैं, उनका कोई चेहरा नहीं होता है। उन्होंने कहा कि 'हेट कमेंट्स जैसी कई विवादित चीजे आपको सोशल मीडिया पर ही ज्यादातर दिखती है क्योंकि जब आप किसी ऑडियन्स में बैठे होते हैं तो लोग गैर जिम्मेदाराना बयान देने से बचते हैं लेकिन सोशल मीडिया पर कई लोगों का चेहरा नहीं होता है। सोशल मीडिया पर विश्वास नहीं करना चाहिए।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।