भारतीय सिनेमा के जाने- माने फिल्म निर्माता-निर्देशक और अभिनेता अनुराग कश्यप ने अपने भाई अभिनव सिंह कश्यप की तरफ से दिए बयान की कोई भी जिम्मेदारी लेने से खुद को अलग कर लिया है। अभिनव के युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या कर लेने वाले केस की निष्पक्ष जांच की मांग करने वाले बयान से अनुराग ने पल्ला झाड़ते हुए कहा है कि अभिनव और उनके काम काज से उनका कोई लेना देना नहीं है।
अपने भाई की बात से अनुराग कश्यप ने पल्ला झाड़ा, बोले- ‘अभिनव ही हैं अपनी कथनी और करनी के मालिक’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या वाली घटना ने हिंदी फिल्म जगत को दो फाड़ कर दिया है। एक तरफ लोग उनकी आत्महत्या को लेकर गुटबाजी, खेमेबाजी और वंशवाद पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग सुशांत को सिर्फ श्रद्धांजलि देकर काम खत्म कर रहे हैं। अभिनव के मुद्दे पर मीडिया की तरफ से पूछे गए सवालों के जवाब में अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर अपनी बात को साफ कर दिया है।
उन्होंने लिखा, 'लोग जानना चाहते हैं और मीडिया भी मुझे फोन कर रही है। मेरे इस बयान को मेरा आधिकारिक बयान समझा जाए। करीब दो साल पहले अभिनव ने मुझसे स्पष्ट रूप से कह दिया था कि मैं उनके काम से खुद को दूर रखूं। वह जो भी कहते हैं या फिर करते हैं, उस पर मेरा कुछ भी कहना उचित नहीं है।'
For the media calling me and people who want to ask , treat this as my statement. “More than two years ago , Abhinav had told me clearly to stay out of his business and it’s not my place to comment on anything he says or does.“ Thank You
— Anurag Kashyap (@anuragkashyap72) June 16, 2020
दरअसल, अभिनव कश्यप ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या जैसे कदम उठाने को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग की थी। उन्होंने लिखा है कि सुशांत सिंह राजपूत को यशराज फिल्म्स की एजेंसी ने ऐसा कदम उठाने के लिए प्रेरित किया है। इस बड़े आरोप लगाने के साथ ही अभिनव ने सलमान खान के परिवार को भी इसका जिम्मेदार ठहराया है।
My appeal to the Government to launch a detailed investigation. Rest in peace Sushant Singh Rajput… Om Shanti.. But...
उन्होंने फिल्म 'दबंग' के दौरान हुई कुछ छोटी-मोटी घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा है कि सलमान के भाई अरबाज ने उनसे उनका 'दबंग' प्रोजेक्ट भी छीन लिया था। ज्ञात है कि बीते रविवार को सुशांत सिंह राजपूत ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनकी मौत का कारण पिछले कुछ दिनों में पैदा हुए डिप्रेशन को बताया जा रहा है।
पढ़ें: सुशांत की मौत का यकीन नहीं कर पा रहे हैं मनोज बाजपेयी, कहा- 'लॉकडाउन के बाद लौट आएंगे ऋषि, इरफान और सुशांत'