सोनू सूद के प्रवासी मजदूरों के मदद का मामला राजनीतिक रंग पकड़ता दिख रहा है। रविवार को शिवसेना नेता संजय राउत ने पार्टी के मुखपत्र 'सामना' में एक लेख के जरिए बीजेपी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि बीजेपी सोनू सूद को 'महात्मा' बनाने की तैयारी कर रही है। वहीं शाम को सोनू सूद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मिलने उनके घर पहुंचे। अब इस पूरे मामले में निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप ने सोनू सूद का समर्थन किया है।
सोनू सूद पर संजय राउत ने साधा था निशाना, समर्थन में उतरे अनुराग कश्यप बोले- 'सरकार से ज्यादा...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देर रात सोनू सूद ने ट्वीट कर लिखा कि 'लोगों से अनुरोध है कि वही मदद मांगें जिन्हें वाकई जरूरत है। ऐसा देखा गया है कि पहले लोग ट्वीट कर मदद मांगते हैं और बाद में उसे डिलीट कर देते हैं। इससे ये पता चलता है कि वो फेक हैं। यह हमारे काम में बाधा पहुंचा रहा है और जरूरतमंदों तक मदद को प्रभावित करेगा। कृपया उन लोगों के बारे में सोचें, जिन्हें जरूरत है।' सोनू सूद के इसी ट्वीट पर अनुराग कश्यप ने अपनी बात कही।
अनुराग ने ट्वीट कर कहा कि, 'आप बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। नफरत फैलाने वालों और आलोचना करने वालों से दूर रहिए। आप एक सरकार से बहुत ज्यादा काम कर रहे हैं। भले ही यह आपकी जिम्मेदारी नहीं है। आपको और शक्ति मिले। आप जैसे हैं वैसे ही रहिए।'
You are doing a great job @SonuSood . Ignore the naysayers and haters. You are doing more than the respective governments even when it’s not suppose to be your responsibility. More power to you . Just be at it brother . https://t.co/sxhfuFpSMI
अनुराग कश्यप के अलावा फिल्ममेकर अशोक पंडित ने भी सोनू सूद का समर्थन किया था। संजय राउत पर निशाना साधते हुए अशोक पंडित ने लिखा, 'सोनू सूद और ऐसे लोगों की तारीफ करें, उनकी पीठ थपथपाएं, उनको ईनाम दें, आप आलोचना कर रहे हैं। उसके मनोबल को तोड़ रहे हैं। संजय राउत जी आप शिवसेना के बड़े नेता हैं। आपको ये शोभा नहीं देता। आप एक ऐसी पार्टी से हैं जो बालासाहेब की पार्टी है जिन्होंने हमें लोगों के लिए काम करना सिखाया इसलिए लोग आज भी उनसे प्यार करते हैं।'
इससे पहले संजय राउत ने पूछा था कि 'आखिर जब लॉकडाउन में लोगों को कहीं आने-जाने की अनुमति नहीं है तो बिना किसी राजनीतिक दल के मदद के उन्हें (सोनू सूद) बसें कैसे मिल जा रही हैं?' राउत आगे कहते हैं कि लॉकडाउन में अचानक एक नया 'महात्मा' सूद आया है।
सलमान खान के घर का एक-एक कोना है बेहद आलीशान, देखें अंदर की 10 तस्वीरें

कमेंट
कमेंट X