फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: पत्नी अनुष्का और बेटी वामिका के साथ दुबई से वापस मुंबई लौटे विराट कोहली, देखिये वीडियो

Sat, 13 Nov 2021 06:00 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 13 Nov 2021 06:00 PM IST
विज्ञापन
Anushka and Virat fly back from Dubai with daughter Vamika
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और उनके पति क्रिकेटर विराट कोहली बेटी वामिका के साथ यूएई से शनिवार को मुंबई वापस लौट आये हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को बेटी वामिका के साथ मुंबई के कलिना हवाई अड्डे पर स्पॉट किया गया। अनुष्का शर्मा ने बेटी वामिका को पकड़ रखा था। उन्होंने इस दौरान बेहद सावधानी से बेटी वामिका का चेहरा पैपराजी से बचाया। दुबई से मुंबई आने के लिए अनुष्का और विराट दोनों ने कैजुअल कपड़े पहने थे। अनुष्का ने सफेद टीशर्ट पहन रखी थी और विराट भी व्हाइट टीशर्ट में ही नजर आये। उन्होंने काले कलर का फेस मास्क लगा रखा था।



 

Anushka and Virat fly back from Dubai with daughter Vamika
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

एयरपोर्ट के गेट से बाहर निकलने के बाद विराट तेजी से अपनी कार की ओर बढ़े, जबकि अनुष्का बेटी वामिका के साथ कार के अंदर बैठ गईं थीं। गौरतलब है कि मुंबई पहुंचने से कुछ घंटे पहले अनुष्का ने विराट के साथ कॉफी डेट की एक झलक शेयर की थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा था, हम स्वादिष्ट हैं..। अनुष्का शर्मा टी20 वर्ल्ड कप के लिए विराट के साथ यूएई गई थीं। भारतीय टीम के सेमीफाइनल में नहीं पहुंचने के बाद विराट मुंबई लौट आए।

 

Anushka and Virat fly back from Dubai with daughter Vamika
अनुष्का शर्मा- विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भारत का सफर 8 नवंबर को ही खत्म हो गया था। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दो मैच हारने के बाद भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंचने से चूक गई थी।अफगानिस्तान और नामीबिया को बड़े अंतर से हराने के बाद कुछ उम्मीद जगी, पर अफगानिस्तान के न्यूजीलैंड से हारने के बाद बची उम्मीद भी खत्म हो गई। इस तरह भारत टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka and Virat fly back from Dubai with daughter Vamika
विराट कोहली और वामिका - फोटो : सोशल मीडिया

अनुष्का और विराट का बेटी वामिका के साथ मुंबई लौटने का एक वीडियो विरल भयानी ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है।

विज्ञापन
Anushka and Virat fly back from Dubai with daughter Vamika
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : @imVkohli

अनुष्का और विराट कोहली की शादी 2017 में हुई थी। उनकी बेटी वामिका इसी साल पैदा हुई है। बेटी पैदा होने के बाद विराट और अनुष्का ने पैपराजी से वामिका की तस्वीर नहीं खिंचने का आग्रह किया था। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed