फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वेस्टइंडीज के मैच से पहले अनुष्का संग लंच पर स्पॉट हुए विराट, इंस्टा पर वायरल हुई ये तस्वीरें

Fri, 09 Aug 2019 01:25 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 09 Aug 2019 01:25 PM IST
विज्ञापन
anushka sharma and virat kohli lunch date at indian restaurant
virat kohli, anushka sharma - फोटो : social media

फिल्मों से दूर अनुष्का शर्मा इन दिनों पति विराट कोहली के साथ वक्त बिता रही हैं। टीम इंडिया इस वक्त वेस्टइंडीज के साथ मैच में व्यस्त हैं। इस बीच विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मैच से पहले एक इंडियन रेस्टोरेंट पहुंचे और साथ में लंच किया। विराट कोहली ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर तस्वीरें शेयर की हैं।

anushka sharma and virat kohli lunch date at indian restaurant
virat kohli, anushka sharma - फोटो : social media

एक तस्वीर में विराट और अनुष्का पोस्टर सरीखे मेनू कार्ड के साथ पोज देते नजर आए। अनुष्का और विराट दोनों ही इस दौरान ग्रे कलर की टीशर्ट पहने हुए थे। अनुष्का ने जहां शॉर्ट्स कैरी किए वहीं विराट जींस में नजर आए। इससे पहले अनुष्का पति विराट कोहली संग वर्ल्ड कप 2019 टूर पर भी साथ थीं। वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद कपल कई दिनों तक लंदन में रुका था।

anushka sharma and virat kohli lunch date at indian restaurant
virat kohli, anushka sharma - फोटो : social media

साल 2018 में अनुष्का शर्मा 4 बड़ी फिल्मों में नजर आई थीं- जीरो, परी, सुई धागा और संजू। इन फिल्मों के चलते अनुष्का पिछले साल खूब व्यस्त रहीं। इसके बाद अनुष्का ने फिल्मों से कुछ समय तक ब्रेक लेने का फैसला किया। फिलहाल उन्होंने कोई नया प्रोजक्ट साइन नहीं किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
anushka sharma and virat kohli lunch date at indian restaurant
virat kohli, anushka sharma - फोटो : social media

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली क्रिकेटर रोहित शर्मा से विवाद की खबरों को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। कहा गया कि रोहित शर्मा ने इसी विवाद के चलते विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है जिसके बाद अनुष्का ने बगैर नाम लिए एक पोस्ट लिखा। 

विज्ञापन
anushka sharma and virat kohli lunch date at indian restaurant
virat kohli, anushka sharma - फोटो : social media

अनुष्का ने अपने स्टेटस में लिखा था कि 'एक बुद्धिमान व्यक्ति ने कुछ भी नहीं कहा। सिर्फ सच ही है जो झूठ के दिखावे में नहीं पड़ता।' जिसे देख यूजर्स ने कहा कि उन्होंनेे रोहित पर पलटवार किया है। हालांकि एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट कोहली ने इसे महज अफवाह करार दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed