फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anushka-Virat: विराट कोहली-अनुष्का शर्मा ने रोमांटिक अंदाज में मनाई शादी की छठी सालगिरह, साझा कीं खास तस्वीरें

Tue, 12 Dec 2023 10:02 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 12 Dec 2023 10:02 AM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma and Virat Kohli shares cute photo from their 6th Wedding Anniversary Party pics goes viral
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली अक्सर एक दूसरे के साथ कपल गोल देते नजर आते हैं। वे फैंस के सबसे पसंदीदा कपल हैं। बीते सोमवार, 11 दिसंबर, 2023 को विराट और अनुष्का ने अपनी शादी की छठी सालगिरह मनाई। यह कपल 11 दिसंबर, 2017 को इटली के टस्कनी में शादी के बंधन में बंधा था। अब उन्होंने अपनी शादी की सालगिरह के जश्न से खास तस्वीर साझा की है।


 

Anushka Sharma and Virat Kohli shares cute photo from their 6th Wedding Anniversary Party pics goes viral
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

आज मंगलवार की सुबह अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर सबसे प्यारे कैप्शन के साथ सालगिरह पार्टी की एक मनमोहक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में अनुष्का रोमांटिक अंदाज में विराट के साथ नजर आ रही हैं। अनुष्का ने विराट को गले से लगाया हुआ है और प्यारी मुस्कान के साथ विराट ने भी पोज दिया। दोनों ब्लैक ड्रेस में नजर आए। एक ओर जहां अनुष्का ने ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस पहना है, वहीं विराट ब्लैक शर्ट में हैंडसम नजर आ रहे हैं।
Mithun Chakraborty: मिथुन ने बताया शाहरुख-सलमान के स्टारडम का राज, जानें अभिनेता ने किसे दिया सफलता का श्रेय

Anushka Sharma and Virat Kohli shares cute photo from their 6th Wedding Anniversary Party pics goes viral
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली - फोटो : Instagram

इस तस्वीर को साझा करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा, 'प्यार और दोस्तों और परिवार से भरा दिन। इंस्टाग्राम के लिए पोस्ट करने में बहुत देर हो गई? मेरे प्यार के साथ छह साल। इसके साथ अनुष्का ने लाल दिल वाली इमोजी के साथ अनंत वाली इमोजी भी साझा की, जो उनके बीच के अनंत प्यार की ओर इशारा था।

View this post on Instagram

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)



Box Office Collection Report: एनिमल की रफ्तार हुई धीमी, जानें 11वें दिन कैसा रहा सैम बहादुर का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma and Virat Kohli shares cute photo from their 6th Wedding Anniversary Party pics goes viral
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली - फोटो : Instagram

अनुष्का के अलावा विराट कोहली ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर प्यारी तस्वीर साझा की है। साझा की गई तस्वीर में विराट और अनुष्का रोमांटिक पोज में नजर आए। विराट कैमरे की तरफ खड़े होकर मनमोहन मुस्कान के साथ पोज दे रहे हैं, वहीं अनुष्का ने उन्हें पीछे से प्यार के साथ गले लगाया हुआ है। तस्वीर के साथ कैप्शन में विराट ने लाल दिल वाली इमोजी शेयर करते हुए अपना प्यार जताया।

View this post on Instagram

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)


Animal: एनिमल देखने के बाद मधु ने रणबीर की मां नीतू को किया मैसेज, बताया था फिल्म का रोजा से कनेक्शन

विज्ञापन
Anushka Sharma and Virat Kohli shares cute photo from their 6th Wedding Anniversary Party pics goes viral
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विराट और अनुष्का की ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। फैंस जमकर दोनों की तारीफ करते हुए पोस्ट पर प्यार लुटा रहे हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 2017 में इटली में गुपचुप तरीके से शादी की थी। जब उन्होंने शादी की तस्वीरें साझा कीं तो उन्होंने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। यह एक निजी समारोह था, जिसमें उनके परिवार के सदस्य उपस्थित थे। बाद में इस जोड़े ने दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन का आयोजन किया। दिल्ली रिसेप्शन में पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे।
Bollywood: ऑडिशन में रिजेक्ट हो चुके हैं बॉलीवुड के ये मशहूर सितारे, लिस्ट का आखिरी नाम जानकर चौंक जाएंगे आप

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed