{"_id":"6577b7b9ebc54a658d01e229","slug":"box-office-collection-report-day-11-ranbir-kapoor-animal-vicky-kaushal-sam-bahadur-film-second-monday-earnings-2023-12-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Collection Report: एनिमल की रफ्तार हुई धीमी, जानें 11वें दिन कैसा रहा सैम बहादुर का हाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Box Office Collection Report: एनिमल की रफ्तार हुई धीमी, जानें 11वें दिन कैसा रहा सैम बहादुर का हाल
2023 बॉलीवुड के लिए काफी अच्छा साबित हुआ है। इस साल कई फिल्मों ने टिकट खिड़की पर धुआंधार कमाई की है। दिसंबर महीने में भी दर्शक ने जमकर सिनेमाघरों का रुख किया है। एक दिसंबर को रिलीज हुई एनिमल और सैम बहादुर को जनता का भरपूर प्यार मिला है। जहां एक ओर रणबीर कपूर की फिल्म कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफल रही है। वहीं, सैम बहादुर भी कंटेंट के दम पर लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रही है। आइए जानते हैं कि दूसरे सोमवार को इन दोनों फिल्मों का कैसा प्रदर्शन रहा।
एनिमल का लोगों को लंबे समय से इंतजार था। संदीप रेड्डी वांगा की इस फिल्म में रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और अनिल कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म ने पहले दिन से धमाकेदार शुरुआत की थी। पहले हफ्ते में फिल्म ने 300.81 करोड़ का बिजनेस किया था। बेहद कम समय में इसने 400 करोड़ के क्लब में जगह बना ली।
3 of 5
एनिमल
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, धीरे-धीरे फिल्म की कमाई की रफ्तार धीमी होती जा रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक दूसरे सोमवार को फिल्म ने 13.4 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 444.67 करोड़ हो गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही यह फिल्म 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सैम बहादुर
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, सैम बहादुर भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने मेंं कामयाब रही है। इस फिल्म ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि कंटेंट ही असली किंग होता है। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी यह फिल्म फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।