फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना महामारी के बीच विरुष्का ने संभाली जागरुकता की कमान, लोगों के नाम जारी किया खास संदेश

Wed, 25 Mar 2020 11:46 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Wed, 25 Mar 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
anushka sharma and virat kohli video due to coronavirus lockdown
anushka virat - फोटो : social media
कोरोना वायरस से जंग लड़ने में पूरा देश एक साथ आ चुका है। सिनेमा जगत भी इन नाजुक परिस्थितियों में अपनी जिम्मेदारी समझ रहा है। कलाकार लगातार सोशल मीडिया के जरिए लोगों को जागरुक कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख, सलमान, आमिर, प्रियंका, दीपिका सभी ने खुद को इस मुहिम का हिस्सा बना लिया है। 
anushka sharma and virat kohli video due to coronavirus lockdown
virat kohli, anushka sharma - फोटो : social media
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भी लगातार लोगों को जागरुक कर रहे हैं। वे ट्वीट, विभिन्न तस्वीरों और वीडियोज के जरिए अपनी सक्रिय भागेदारी दिखा रहे हैं। दोनों ने एक नया वीडियो जारी किया है जिसमें उन्होंने लोगों से खास अपील की है।
 
anushka sharma and virat kohli video due to coronavirus lockdown
anushka virat - फोटो : social media

इस वीडियो में अनुष्का और विराट ने कहा, 'कोरोना वायरस से जंग जीतने में समय लगेगा, हौसला लगेगा। और सबसे ज्यादा लगेगा आपका संयम और जिम्मेदारी अगले 21 दिनों के लिए। कीजिए कुछ अहम चीजें कोरोना वायरस को दूर रखने के लिए। घर पर ही रहिए, अपने आपको और अपने परिवार को कोरोना वायरस से बचाइए। कर्फ्यू का उल्लंघन ना करें यह महत्वपूर्ण है कोरोना वायरस को रोकने के लिए।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
anushka sharma and virat kohli video due to coronavirus lockdown
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

'घर से निकलकर मोर्चा बनाकार या शोर मचाकर कोरोना वायरस से जंग नहीं जीत पाएंगे। अंधविश्वास और अफवाह पर गौर करके कोरोना वायरस से जंग नहीं जीत पाएंगे। आपकी एक गलती की वजह से हम सबको और पूरे देश को चुकानी पड़ सकती है बहुत बड़ी कीमत। 21 दिनों तक इंडिया को घर पर रहना है और भारतवर्ष को बचाना है। एकता दिखाइए, जीवन और देश बचाइए।'

विज्ञापन
anushka sharma and virat kohli video due to coronavirus lockdown
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली लगातार फैंस से कोरोना वायरस को हराने की अपील कर रहे हैं। वह लोगों से सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देशों को मानने की अपील कर रहे हैं। इससे पहले भी इस गंभीर मुद्दे को लेकर वीडियो साझा कर चुके हैं जिसमें वे दोनों लोगों से घर पर ही रहने की अपील कर रहे हैं। विरुष्का ने जनता कर्फ्यू के दौरान भी जोर-शोर से भागेदारी दिखाई थी। 

अमिताभ बच्चन के घर में ही है ये शानदार जिम, 77 की उम्र में भी करते दिखे वर्कआउट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed