फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रेक से लौटते ही जीता था नेशनल अवॉर्ड, फारुख शेख की इन 10 फिल्मों से सीखिए जिंदगी का नया फलसफा

Wed, 25 Mar 2020 11:29 AM IST
Avinash Pal रोहिताश सिंह परमार, मुंबई
रोहिताश सिंह परमार, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Wed, 25 Mar 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
Farooq Sheikh top 10 bollywood movies characters and stories
FAROOQ SHEIKH

हिंदी सिनेमा के बहुमुखी अभिनेता फारुक शेख का फिल्मों में अभिनय का अलग ही अंदाज था। वह अपने किरदार में अपने अभिनय से जान डालने के बाद ही दम लेते थे। 70 और 80 के दशक में हिंदी सिनेमा को बेहतरीन फिल्में देने के बाद फारुख ने 15 साल तक फिल्मों से दूरी बनाए रखी। जब वह फिर से वापस आए तो उन्होंने वर्ष 2009 में आई फिल्म 'लाहौर' में अभिनय करके राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार अपने नाम किया। फारुख तो अब इस दुनिया का हिस्सा नहीं रहे लेकिन फिल्मों में उनके किरदार लोगों को हमेशा याद रहेंगे। आज उनके जन्मदिन पर हम आपको उनके कुछ बेहतरीन किरदारों के बारे में बताते हैं।  

Farooq Sheikh top 10 bollywood movies characters and stories
गरम हवा - फोटो : सोशल मीडिया

किरदार : सिकंदर मिर्जा 
फिल्म : गरम हवा (1973)

इस्मत चुगताई की इसी शीर्षक से लिखी छोटी सी कहानी पर आधारित इस फिल्म से फारुख ने अपने सिनेमाई करियर की शुरुआत की थी। आगरा की पृष्ठभूमि पर फिल्माई इस पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म में 1947 के भारत बंटवारे से प्रभावित हुए एक मुस्लिम परिवार की कहानी है। फारुख ने इसमें एक जवान छात्र का किरदार निभाया है। वह अपने उन अधिकारों के लिए लड़ता है, जो कभी उसके हुआ करते थे। 

Farooq Sheikh top 10 bollywood movies characters and stories
गमन - फोटो : सोशल मीडिया

किरदार : गुलाम हसन 
फिल्म :  गमन (1978)

यह कहानी एक प्रवासी मुंबईकर गुलाम हसन (फारुख शेख) की है, जो उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर बदायूं से मुंबई आकर अपने जीवन को ठीक प्रकार से जीने के लिए संघर्ष करता है। वह अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए मुंबई में टैक्सी चालक का काम करता है। इस फिल्म में उन्होंने अपनी सह कलाकार स्मिता पाटिल के साथ शानदार अभिनय किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Farooq Sheikh top 10 bollywood movies characters and stories
नूरी - फोटो : सोशल मीडिया

किरदार : युसूफ फकीर मोहम्मद  
फिल्म : नूरी (1979)

पूनम ढिल्लों के मुख्य अभिनेत्री के किरदार नूरी को केंद्र में रखकर बनाई गई इस फिल्म में फारुख ने उनके प्रेमी युसूफ का किरदार निभाया है। वह नूरी के पिता से उसका हाथ मांगता है और शादी तय हो जाती है। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था, और उनकी शादी नहीं हो पाती है। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में फारुख ने बेहतरीन अभिनय किया है। 

विज्ञापन
Farooq Sheikh top 10 bollywood movies characters and stories
उमराव जान - फोटो : सोशल मीडिया

किरदार : नवाब सुल्तान 
फिल्म : उमराव जान (1981)

मुजफ्फर अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिनेत्री रेखा ने एक तवायफ उमराव जान का किरदार निभाया है। नवाब सुल्तान के किरदार में फारुख शेख जब उमराव जान को देखते हैं तो उन्हें पहली नजर में ही उसे प्यार हो जाता है। इस पीरियड फिल्म में फारुख की अदाकारी का जलवा बहुत की सफाई से दिखाई देता है। किरदार के हिसाब से उन्होंने अपने चाल ढाल में वैसे ही बदलाव किए, जैसे किसी नवाब के होते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed