अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वामिका दो महीने की हो गई हैं। वामिका की एक झलक देखने के लिए प्रशंसक बेताब रहते हैं। अब अनुष्का और विराट बेटी के साथ अहमदाबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।
अनुष्का शर्मा बेटी वामिका को गोद में लिए आईं नजर, विराट कोहली इस तरह निभा रहे पिता की जिम्मेदारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्वीरों में अनुष्का ने बेटी को गोद में लिया है और प्यार जता रही हैं। जबकि विराट कोहली एक पिता का फर्ज निभाते हुए नजर आ रहे हैं और उन्होंने सारा सामान ले रखा है। विराट कोहली का ये अंदाज उनके प्रशंसकों को काफी भा गया है और उन्हें एक जिम्मेदार पिता बता रहे हैं।
दरअसल अहमदाबाद में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई जिसे भारत ने 3-2 से जीत लिया है। सीरीज जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम आगे के मैचों के लिए रवाना हो गई। इसी दौरान अनुष्का और विराट अपनी बेटी के साथ अहमदाबाद एयरपोर्ट पर देखे गए।
लुक्स की बात करें तो अनुष्का शर्मा ने इस दौरान पीले रंग की लूज टी शर्ट के साथ जींस पहनी हुई है। साथ ही व्हाइट स्नीकर्स कैरी किए हैं। जबकि विराट कोहली टीशर्ट और ट्राउजर पहने हुए हैं। कोरोना वायरस को देखते हुए दोनों ने मास्क लगा रखा है।
बता दें कि अनुष्का शर्मा ने इसी साल 11 जनवरी को वामिका को जन्म दिया। हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी के दो महीने पूरे होने पर सेलिब्रेट किया। पिता बनने की खुशखबरी देते हुए विराट कोहली ने लिखा था, 'हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और शुभकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं।'
कुछ ही घंटे में वायरल हुआ दीया मिर्जा का ये वीडियो, क्यूट से पपी के साथ दिखीं अभिनेत्री