फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुष्का ने विराट संग इटली में की थी गुपचुप तरीके से शादी, देखें पूरा वेडिंग एलबम

Fri, 01 May 2020 02:07 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 01 May 2020 02:07 PM IST
विज्ञापन
anushka sharma birthday here photos wedding album
virat anushka wedding - फोटो : Instagram

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक मई को अपना जन्मदिन मना रही हैं। वो 32 साल की हो गई हैं। अनुष्का वैसे तो पर्दे से लंबे समय से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। पति विराट कोहली के साथ वो अक्सर वीडियोज और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अनुष्का-विराट पावरफुल कपल में से एक माने जाते हैं। चलिए हम आपको अनुष्का की लव स्टोरी से लेकर शादी के बारे में बताते हैं।

anushka sharma birthday here photos wedding album
Virat Anushka wedding album - फोटो : file photo

अनुष्का और विराट पहली बार एक एड फिल्म की शूटिंग के दौरान मिले थे। वहीं से दोनों की दोस्ती शुरू हुई और बात शादी तक पहुंच गई। अनुष्का और विराट की शादी की सभी रस्में इटली में हुई थीं। ये तस्वीर सगाई की है। अनुष्का ने मरून रंग की साड़ी पहनी हुई है जबकि विराट कोट-पैंट पहने हुए हैं। तस्वीर में दोनों रॉयल लुक में नजर आ रहे हैं। 

anushka sharma birthday here photos wedding album
virat anushka wedding - फोटो : twitter

इस शादी को शाही बनाने वाले शख्स का नाम बंटी सचदेव है। बंटी सोनाक्षी सिन्हा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड हैं। बंटी हर बड़ी शख्सियत की पार्टी प्लान करते हैं। बंटी और विराट करीब 10-12 साल से एक दूसरे को जानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
anushka sharma birthday here photos wedding album
Virat Anushka wedding album - फोटो : file photo

अपनी शादी को रॉयल बनाने के लिए विराट-अनुष्का ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इटली के मशहूर पैलेस Borgo Finocchieto में शादी की थी। शादी सीक्रेट रखी गई थी। ये तस्वीर मेहंदी के दौरान की है।

विज्ञापन
anushka sharma birthday here photos wedding album
virat anushka wedding - फोटो : social media

अनुष्का-विराट ने शादी में शहनाई, ढोल ताशे और भंगड़े का भी इंतजाम किया था। वेन्यू से लेकर अनुष्का और विराट के कपड़ों, सगाई की अंगूठी और रिसेप्शन में भी काफी पैसा खर्च किया गया। ऐसे में यह शादी भी आलीशान शादियों में शुमार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed