1 मई 1988 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में जन्मीं बड़े पर्दे की चुलबुली अदाकारा अनुष्का शर्मा अपने दमदार अभिनय से खुद को इंडस्ट्री में स्थापित कर चुकी हैं। वो सिर्फ एक बेहतरीन अदाकारा ही नहीं बल्कि एक सफल निर्माता भी हैं। फिल्म जीरो के बाद से अनुष्का शर्मा कुछ समय से ब्रेक पर हैं, लेकिन बहुत जल्द ही वो फिल्मों में वापसी करने वाली हैं। अनुष्का फिलहाल अगले किस रूप में दर्शकों के सामने होंगी ये तो नहीं पता लेकिन उनके जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं उन पांच फिल्मों के बारे में जिनमें उनके किरदार ने मचा दिया धमाल।
जन्मदिन विशेषः 'तानी पार्टनर' से 'जग्गू' तक, ये हैं अनुष्का शर्मा के निभाए पांच दमदार किरदार
रब ने बना दी जोड़ी
अनुष्का शर्मा ने यशराज की फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इस फिल्म में वो शाहरुख खान के अपोजिट नजर आईं थीं। पहली ही फिल्म जिसमें हीरो शाहरुख खान हो तो खुद को साबित करना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो जाता है। हालांकि अनुष्का तानी के किरदार में दर्शको को पसंद आ गई। उनकी ये फिल्म सुपरहिट हुई थी।
बैंड बाजा बारात
फिल्म 'बैंड बाजा बारात' में श्रुति कक्कड़ का किरदार निभाकर अनुष्का लोगों के दिलों में बस गईं। इस फिल्म में उन्होंने एक कॉलेज गर्ल का किरदार निभाया था जो बिजनेस में नई ऊंचाईयां छूना चाहती है, लेकिन प्यार में बीच आ जाता है। इस किरदार में अनुष्का को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। साथ ही रणवीर सिंह उनकी जोड़ी भी काफी पसंद की गई थी।
एनएच10
अनुष्का शर्मा ने फिल्म 'एनएच10' में मीरा का किरदार निभाया था। ये फिल्म अनुष्का के करियर की टर्निंग प्वाइंट साबित हुई थी। इस फिल्म के जरिए अनुष्का ने साबित किया था कि वो सिर्फ बबली गर्ल के किरदार ही नहीं बल्कि गंभीर किरदार भी बखूबी निभा सकती हैं। इतना ही नहीं इस फिल्म को उन्होंने को-प्रोड्यूस भी किया था। एनएच 10 के लिए अनुष्का को दर्शकों और आलोचकों दोनों की तारीफ मिली थी।
सुल्तान
अनुष्का शर्मा इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट नजर आई थीं। इस फिल्म में अनुष्का ने पहली बार एक पहलवान का किरदार निभाया था। मिट्टी में सनी दंगल करती अनुष्का के अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अनुष्का ने इस फिल्म में अरफा का किरदार निभाया था। इस रोल में अनुष्का को काफी पसंद किया गया था।
