फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच खबरेंः मशहूर निर्देशक केवी आनंद का निधन और कोरोना मरीजों के लिए एंबुलेंस ड्राइवर बनें अर्जुन गौड़ा

Sat, 01 May 2021 08:16 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 01 May 2021 08:16 AM IST
विज्ञापन
Film director KV anand Passed away and Arjun Gowda drove ambulance for covid patients
केवी आनंद, अर्जुन गौड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

तमिल निर्देशक और सिनेमैटोग्राफर केवी आनंद का शुक्रवार यानी 30 अप्रैल को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि चेन्नई में हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। वो 54 साल के थे। इस दुखद खबर के सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।




दुखद: मशहूर तमिल निर्देशक केवी आनंद का 54 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन

Film director KV anand Passed away and Arjun Gowda drove ambulance for covid patients
अर्जुन गौड़ा - फोटो : Insatagram

इस समय पूरा देश कोरोना महामारी से परेशान है। पिछले साल की तुलना में इस बार कोरोना का प्रकोप अधिक घातक सिद्ध हो रहा है। काफी संख्या में लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। वहीं, अचानक एक बार फिर से हमला बोलने वाले कोरोना वायरस के कारण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था के अलावा सभी व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। लोगों को एंबुलेंस से लेकर अस्पताल में बेड तक की समस्या हो रही है। इस परेशानी को देखते हुए कई सेलेब्स आमलोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। 


कन्नड़ अभिनेता अर्जुन गौड़ा कोरोना मरीजों के लिए बने एंबुलेंस ड्राइवर, कइयों का करवाया अंतिम संस्कार

Film director KV anand Passed away and Arjun Gowda drove ambulance for covid patients
चंद्रो तोमर, भूमि पेडनेकर - फोटो : Instagram

मनोरंजन जगत से एक बेहद ही निराश कर देने वाली खबर सामने आई।शुक्रवार के दिन शूटर दादी के नाम से मशहूर चंद्रो तोमर का कोरोना का चलते निधन हो गया। उनके निधन पर तापसी पन्नू ने ट्वीट कर दुख जताया था। वहीं अब चंद्रो तोमर के निधन पर फिल्म 'सांड की आंख' में काम कर चुकीं अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने भी दुख जताया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा किया है।


'सांड की आंख' में भूमि पेडनेकर ने निभाया था चंद्रो तोमर का किरदार, शूटर दादी के निधन पर यूं जताया दुख

विज्ञापन
विज्ञापन
Film director KV anand Passed away and Arjun Gowda drove ambulance for covid patients
अनिरुद्ध दवे - फोटो : Instagram

कोरोना वायरस से इस वक्त पूरा देश पीड़ित है और आम से लेकर खास तक सभी इससे प्रभावित नजर आ रहे हैं। बहुत से सेलेब्स इस बीमारी को मात दे चुके हैं तो वहीं कई ऐसे भी हैं जो इस वायरस से परेशान हो रहे हैं। कुछ दिनों पहले टीवी अभिनेता अनिरुद्ध दवे कोरोना संक्रमित पाए गए थे। वहीं अब बताया जा रहा है कि उनकी स्थिति काफी खराब हो गई है।अनिरुद्ध को आईसीयू में शिफ्ट कर दिया है।

पटियाला बेब्स फेम अनिरुद्ध दवे को कोरोना से बिगड़ी तबीयत के बाद ICU में कराया गया भर्ती, दोस्त बोलीं- प्रार्थना करिए

विज्ञापन
Film director KV anand Passed away and Arjun Gowda drove ambulance for covid patients
ऐनी डगलस - फोटो : सोशल मीडिया

हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता स्वर्गीय किर्क डगलस (Kirk Douglas) की पत्नी ऐनी डगलस (Anne Douglas) का गुरुवार को बेवर्ली हिल्स में निधन हो गया है। उन्होंने 102 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। इस बात की जानकारी परिवार के वक्ता मर्सिया न्यूबर्गर ने दी है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि गलस परिवार के एक और सदस्य ने बेहद शांतिपूर्वक तरीके से अंतिम सांस ली है। उनका कहना है कि ऐनी दोपहर को अपने कमरे में आराम कर रही थीं और उसी दौरान उनकी मृत्यु हो गई।



किर्क डगलस की पत्नी ऐनी डगलस का निधन, 102 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed