कंगना रणौत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वो फिल्मों से लेकर राजनीतिक और सामाजिक सभी तरह के मुद्दों पर अपनी बेबाक राय साझा करती हैं। हाल ही में कंगना ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो उन देशों को फटकार लगाती नजर आ रही हैं तो कोरोना के चलते भारत की आलोचना कर रहे हैं। उन्होंने दूसरे देशों को भारत की छवि खराब करने पर चेतावनी दी है।
'वुहान के वायरस को कम्युनिस्ट कहने की औकात नहीं', कंगना ने भारत की आलोचना कर रहे देशों को सुनाई खरी-खोटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना रणौत ने अपना वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'कृपया उन सभी लोगों के लिए चेतावनी जो अपने फॉरेन डैडी के सामने भारत का रोना रो रहे हैं। आपका समय समाप्त हुआ'। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Please watch warning to all those who are going to their foreign daddies to cry about India.... your time is up .. pic.twitter.com/pW1lwzip8R
कंगना ने वीडियो में कहा, 'कोरोना के सिवाय ऐसी और भी बहुत सी चीजें हैं जो कि बहुत परेशान करने वाली हैं। मैं इस बारे में आपसे बात करना चाहती हूं। जब भी भारत पर कोई मुश्किल आती है, आपदा आती है तो एक अंतरराष्ट्रीय मुहिम चलती है। सारे देश एक हो जाते हैं और भारत को ऐसे दिखाया जाता है जैसे तुम लोग तो अभी अभी बंदर से इंसान बने हो। तुमको तो पता ही नहीं है कि लोकतंत्र क्या होता है। तुम्हें किसको सुनना चाहिए। तुम्हे तो अक्ल ही नहीं है'।
इतना ही नहीं कंगना ने इस वीडियो में कुछ पत्रकारों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, 'बहुत से बुद्धजीवी पत्रकार हैं जो अपने अपने चैनल के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि गिराने का काम करते हैं'। इसके अलावा दूसरे देशों की तरफ से भारत के लिए कही जा रही बातों पर भीं कंगना ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा , 'ये देश, वुहान में पैदा हुए वायरस को लेकर इनकी औकात नहीं है कि उसे कम्युनिस्ट वायरस कह सकें। ये हमें बताते हैं कि हमें अपना देश कैसे चलाना चाहिए। कौन होते हैं? पहली लहर में अमेरिकी की कितनी जनसंख्या गायब हो गई थी, इटली में क्या हुआ था?सबने देखा।
इसके बाद कंगना ने कहा कि,'सेकेंड वेव में अभी भी इंग्लैंड परेशान है, हम भी परेशान हैं, इसमें कोई संदेह नहीं। क्या उनके किसी नेता का नाम उछला? उनके लोकतंत्र का नाम उछला? हमें बताने वाले तुम कौन होते हो? हम जूझेंगे और हम जूझ रहे हैं, लेकिन भारत को इन सब उपद्रवियों का कोई ना कोई इलाज ढूंढना चाहिए, ताकि ये देश को बदनाम ना करें। जय हिंद'। कंगना के इस वीडियो पर यूजर्स तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

कमेंट
कमेंट X