पूरा देश इन दिनों कोरोना की दूसरी लहर का सामना कर रहा है। आए दिन मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है जिसके बाद से अस्पतालों में वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर और दवाओं की कमी देखने को मिल रही है। हालांकि आपदा के इस अवसर में मनोरंजन जगत के सितारे आगे आकर मदद कर रहे हैं। विदेश में रह रहीं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी भारत के लिए परेशान हैं। वहीं निक जोनस भी भारत की मदद के लिए आगे आए हैं। दोनों ने प्रियंका चोपड़ा जोनस फाउंडेशन के तहत फंड इक्ट्ठा किया है।
भारत में कोरोना मरीजों के लिए प्रियंका-निक ने जमा कर लिए इतने करोड़ रुपये, कटरीना कैफ ने की तारीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि प्रियंका ने गुरुवार को एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि, 'भारत के लिए हम सभी को एक साथ आने की जरूरत है। डोनेशन और सपोर्ट के लिए आप सभी का शुक्रिया। आप सभी का योगदान भारत के लिए कोविड19 से जंग लड़ने में काम आएगा। अभी बहुत कुछ करना बाकी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उम्मीद करती हूं कि जो ये चीजें चलाई हैं वो कायम रहे। अभी डोनेट करें नीचे लिंक दिया गया है'। इसके अलावा उन्होंने एक वीडियो और साझा किया था जिसमें वो भारत के लिए मदद मांगती नजर आ रहीं थीं।
बता दें कि इसमें अभी तक 2.94 करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं। ये करीब 7396 सपोर्ट्स की मदद की वजह से संभव हुआ है। बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ ने भी इस नेक काम के लिए निक और प्रियंका दोनों की तारीफ की है।
अब प्रियंका और निक के इस पहल की सभी काफी तारीफ कर रहे हैं। खुद कटरीना भी प्रियंका से काफी प्रभावित नजर आईं। उन्होंने इस नेक काम की तारीफ करते हुए इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा की। इसमें उन्होंने प्रियंका और निक को टैग किया। साथ लिखा 'शानदार पहल'। वहीं प्रियंका ने कटरीना टैग करते हुए उन्हें धन्यवाद कहा।
गौरतलब है कि बॉलीवुड सितारे भी जी जान से अपने देश के लोगों की मदद के लिए जुटे हुए हैं। हाल ही में अजय देवगन ने बीएमसी को करीब 1 करोड़ रुपये दिए जिससे आईसीयू बेड्स बन सके। वहीं बाकी सेलेब्स भी ऑक्सीजन सिलेंडर का इंतजाम कर रहे हैं।

कमेंट
कमेंट X