सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

बॉलीवुड अभिनेता जो हैं इन बड़े घरानों के दामाद, एक का तो बच्चन परिवार से है ताल्लुक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Fri, 30 Apr 2021 09:28 PM IST
विज्ञापन
Popular Jamai Raja of Big Bollywood Families
अजय देवगन, अक्षय कुमार, शरमन जोशी
ग्लैमर की दुनिया में भले ही प्यार, शादी और तलाक आम बात हो लेकिन यहां रिश्ते-नातों का भी अपना एक अलग ही महत्व है। इनमें चाहे एक्टर किसी का भाई हो या किसी का चाचा या फिर किसी का दामाद। बात करें दामादों की तो इंडस्ट्री में कई ऐसे सुपरहिट अभिनेता हैं जो बड़े घरानों के दामाद हैं। आइए डालते हैं एक नजर उन अभिनेताओं पर जिन्होंने बॉलीवुड से ताल्लुक रखने वाले परिवार की ही बेटियों से शादी की... 

 

Trending Videos
Popular Jamai Raja of Big Bollywood Families
रजनीकांत, धनुष - फोटो : सोशल मीडिया

दुनियाभर में पॉपुलर सॉन्ग 'कोलावरी डी' से लोकप्रिय हुए दक्षिण फिल्मों के सफल अभिनेता धनुष को नई पहचान बॉलीवुड फिल्म 'रांझना' से भी मिली थी। वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री के भगवान माने जाने वाले मेगास्टार रजनीकांत के दामाद हैं। उन्होंने उनकी बड़ी बेटी ऐश्वर्या से साल 2004 में शादी की है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Popular Jamai Raja of Big Bollywood Families
कुणाल खेमू - सोहा अली खान शादी - फोटो : सोशल मीडिया

कुणाल खेमू पटौदी खानदान के दामाद हैं। उन्होंने अपने से उम्र में पांच साल बड़ी गर्लफ्रेेंड सोहा अली खान से शादी की थी। साल 2009 में आई फिल्म ‘ढूंढते रह जाओगे’ की शूटिंग के दौरान इन दोनों ने एक दूसरे के लिए अपनी फीलिंग्स जाहिर की थी और प्यार का इजहार भी किया था। वहीं, दो साल साथ रहने के बाद कुणाल ने सोहा को पेरिस में शादी के लिए प्रपोज किया था। शादी के बाद अब इनकी एक बेटी है जिसका नाम इनाया है।

 

Popular Jamai Raja of Big Bollywood Families
अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया के दामाद हैं। उन्होंने साल 2001 में उनकी बेटी ट्विंकल खन्ना से शादी की थी।

 

विज्ञापन
Popular Jamai Raja of Big Bollywood Families
आयुष-अर्पिता वेडिंग - फोटो : सोशल मीडिया

लवयात्री फेम एक्टर आयुष शर्मा खान परिवार के दामाद हैं। उन्होंने गुजरे जमाने के बेहतरीन स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान की बेटी और सलमान की बहन अर्पिता खान से 30 नवंबर, 2014 को शादी की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed