{"_id":"608c1a348ebc3e246510e10f","slug":"eesha-agarwal-share-her-casting-couch-experience-said-he-asked-me-to-undress-for-giving-a-role","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'कपड़े उतारो, ताकी देख सकूं रोल के लिए सही हो या नहीं', कास्टिंग काउच पर ईशा अग्रवाल का खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'कपड़े उतारो, ताकी देख सकूं रोल के लिए सही हो या नहीं', कास्टिंग काउच पर ईशा अग्रवाल का खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Fri, 30 Apr 2021 09:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ईशा अग्रवाल
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की चमचमाती दुनिया के कुछ राज ऐसे हैं जो बेपर्दा हो चुके हैं, लेकिन बदले नहीं हैं। ग्लैमर से भरी इस दुनिया का एक सच है कास्टिंग काउच जिसका दर्द बहुत से कलाकारों ने झेला है। अक्सर कोई ना कोई कलाकार अपने कास्टिंग काउच से जुड़े अनुभव को साझा करता है। हाल ही में 'कहीं हैं मेरा प्यार' की अभिनेत्री ईशा अग्रवाल ने भी अपने कास्टिंग काउच की कहानी बताई।
Trending Videos
2 of 5
ईशा अग्रवाल
- फोटो : Instagram
मिस ब्यूटी टॉप ऑफ द वर्ल्ड 2019 का खिताब जीत चुकीं ईशा अग्रवाल ने एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया। उन्होंने कहा कि, 'मनोरंजन जगत में मेरा सफर आसान नहीं रहा। मुझे इसमें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लातूर जैसे छोटे कस्बे से आना और मुंबई की गलियों में नाम बनाना किसी चुनौती से कम नहीं है'।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
ईशा अग्रवाल
- फोटो : Instagram
कास्टिंग काउच पर बात करते हुए ईशा ने कहा कि, 'ये आज भी सच है। जब मैं मुंबई में नई नई आई थी तो एक कास्टिंग पर्सन ने मुझे अपने ऑफिस में बुलाया था। जब मैं अपनी बहन के साथ उसके ऑफिस में पहुंची तो उसने कहा कि उसने कई बड़े कलाकारों को कास्ट किया है और मुझे भी वो अच्छा प्रोजक्ट देगा'।
4 of 5
ईशा अग्रवाल
- फोटो : Instagram
आगे ईशा ने कहा कि, 'अचानक से उसने मुझसे कहा कि मैं अपने कपड़े उतार दूं क्योंकि उसे मेरा शरीर देखना है। इसका कारण उसने बताया कि वो मेरे शरीर को देखकर बताएगा कि वो रोल के लिए फिट है या नहीं। मैंने उसके ऑफर को तुरंत मना कर दिया और अपनी बहन के साथ बाहर निकल गई। उसने मुझे कई दिन मैसेज भेजे लेकिन फिर मैंने उसे ब्लॉक कर दिया'।
विज्ञापन
5 of 5
ईशा अग्रवाल
- फोटो : Instagram
इतना ही नहीं ईशा ने हीरो-हीरोइन बनने का सपना लेकर मुंबई आने वालों लोगों को सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि, 'आपको बहुत से लोग मिलेंगे जो कहेंगे कि वो बड़ी कास्टिंग कंपनी से हैं उनसे बच के रहें। वो आपको कई ऑफर देंगे, लेकिन इस ट्रैप से आपको बचना है। हमेशा सही का चुनाव करें, अगर आपमें काबिलियत है तो बिना किसी कॉम्प्रोमाइज के आपको सफलता जरूर मिलेगी'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X