सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

कोरोना: पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए जॉन अब्राहम, एनजीओ के हवाले किए अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Fri, 30 Apr 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
John Abraham Hand over his all social media accounts to a NGO for helping covid patients
जॉन अब्राहम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

देशभर में कोरोनावायरस की दूसरी लहर के चलते भयानक मंजर देखने को मिल रहा है। हालात इस हद तक पहुंच चुके हैं कि संक्रमित मरीजों को इलाज तक भी नहीं मिल पा रहा है। इलाज के लिए जरूरी संसाधनों की कमी के चलते कई मरीज अस्पताल में ही दम तोड़ रहे हैं। वहीं कई फिल्मी सितारों ने भी इस मुश्किल घड़ी में लोगों की मदद के हाथ आगे बढ़ाए हैं। इसी बीच जॉन अब्राहम भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आए हैं और लोगों की मदद हो सके इसलिए उन्होंने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स एक एनजीओ को सौंप दिए हैं।


 
Trending Videos
John Abraham Hand over his all social media accounts to a NGO for helping covid patients
जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम (John Abraham) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है जिसके माध्यम से उन्होंने जानकारी दी है कि वो अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स एक एनजीओ को सौंप चुके हैं। एनजीओ जॉन के सोशल मीडिया अकाउंट्स का इस्तेमाल सूचनाओं को पोस्ट करने और लोगों की मेडिकल हेल्प करने के लिए करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
John Abraham Hand over his all social media accounts to a NGO for helping covid patients
जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया

जॉन अब्राहम ने अपने पोस्ट को साझा करते हुए लिखा, 'हमारा देश इस वक्त एक बहुत बड़ी समस्या से लड़ने की हर मुमकिन कोशिश कर रहा है। हर एक गुजरते सेकेंड, मिनट में कई ऐसे लोग हैं जो ऑक्सीजन, आईसीयू बेड, वैक्सीन और खाने की व्यवस्था करने में लगे हैं और निराशा ही हाथ लग रही है। इस मुश्किल घड़ी में हम सभी को एक-दूसरे को साथ देना चाहिए हैं।'

John Abraham Hand over his all social media accounts to a NGO for helping covid patients
जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया

जॉन अब्राहम आगे लिखते हैं, 'आज से मैंने अपने सारे सोशल मीडिया अकाउंट्स हमारी सहयोगी एनजीओ को हैंड ओवर कर दिए हैं। मेरे अकाउंट से सिर्फ वही सामग्री जाएगी जिससे जरूरतमंद लोगों की मदद हो सके। यह इस मुश्किल से उबरने के लिए हमारी मानवता दिखाने का समय है। इस जंग से जीतने के लिए हमें खड़े रहना है और डंटकर सामना करना है। घर पर रहें और सुरक्षित रहें।'

View this post on Instagram

A post shared by John Abraham (@thejohnabraham)

विज्ञापन
John Abraham Hand over his all social media accounts to a NGO for helping covid patients
जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' की रिलीज एक बार फिर टल गई है। 'सत्यमेव जयते 2' के मेकर्स ने बयान जारी कर घोषणा की है कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए उन्होंने फिल्म को अभी रिलीज ना करने का फैसला लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed