{"_id":"608bf51239f55d32fe6c5539","slug":"22-years-of-sarfarosh-film-and-songs-aamir-khan-sonali-bendre-naseeruddin-shah-untold-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'सरफरोश' के पूरे हुए 22 साल, कारगिल युद्ध से ठीक पहले रिलीज हुई फिल्म ने बदल दी थी आमिर खान की पहचान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'सरफरोश' के पूरे हुए 22 साल, कारगिल युद्ध से ठीक पहले रिलीज हुई फिल्म ने बदल दी थी आमिर खान की पहचान
गुजरे कुछ वक्त को देखेंगे तो महसूस होगा कि 30 अप्रैल का दिन सिनेमा जगत के लिए थोड़ा खास है। इस तारीख को बॉलीवुड की ऐसी फिल्में रिलीज हुईं, जो बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुईं। इनमें 'दामिनी', 'सरफरोश', 'हाउसफुल' और 'मैं हूं ना' जैसी फिल्में शामिल हैं। इन सभी मूवीज को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। वहीं इस वक्त हम बात कर रहे हैं सरफरोश की, जिसे रिलीज हुए आज 22 साल हो गए हैं।
2 of 5
आमिर खान
- फोटो : Twitter- @BombayBasanti
सरफरोश ही वो फिल्म थी, जिसने आमिर की चॉकलेटी हीरो वाली इमेज को तोड़ा था। इसमें उन्होंने एसीपी अजय सिंह राठौड़ का रोल निभाया था, जो कि अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गैंग के खिलाफ लड़ता है। फिल्म में आमिर के अलावा नसीरुद्दीन शाह और सोनाली बेंद्रे अहम रोल में थे। मूवी में आमिर के रोल को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
3 of 5
आमिर खान, नसीरुद्दीन शाह
- फोटो : Twitter- @BombayBasanti
सरफरोश जॉन मैथ्यू द्वारा निर्देशित उनकी पहली फिल्म थी। पिक्चर में दिखाया गया था कि कैसे एक भारतीय पुलिस अधिकारी आतंकवाद को रोकने की कोशिश करता है और अकेले पूरे सिस्टम से भिड़ जाता है और उसे बदलता भी है। बता दें कि फिल्म को 30 अप्रैल 1999 को कारगिल युद्ध से ठीक पहले रिलीज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सरफरोश
- फोटो : Social media
फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था और ताबड़तोड़ कमाई की थी। आज भी इस पिक्चर को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जाता है। 1999 में आई सरफरोश का बजट 8 करोड़ था और इसकी कुल कमाई 34 करोड़ बताई जाती है।
विज्ञापन
5 of 5
सरफरोश
- फोटो : Social media
इस फिल्म के सभी गाने एक से बढ़कर एक थे। इसे बेहतरीन गानों के लिए पुरस्कृत भी किया गया था। 'जो हाल दिल का इधर हो रहा है', 'होश वालों को खबर क्या', 'इस दीवाने लड़के को' और 'जिंदगी मौत न बन जाये' जैसे गानों ने दर्शकों को खूब रिझाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।