मनोरंजन जगत से एक बेहद ही निराश कर देने वाली खबर सामने आई।शुक्रवार के दिन शूटर दादी के नाम से मशहूर चंद्रो तोमर का कोरोना का चलते निधन हो गया। उनके निधन पर तापसी पन्नू ने ट्वीट कर दुख जताया था। वहीं अब चंद्रो तोमर के निधन पर फिल्म 'सांड की आंख' में काम कर चुकीं अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने भी दुख जताया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा किया है।
'सांड की आंख' में भूमि पेडनेकर ने निभाया था चंद्रो तोमर का किरदार, शूटर दादी के निधन पर यूं जताया दुख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमि ने लिखा, 'ये जानकर अपार कष्ट हो रहा है कि चंद्रो दादी अब हमारे बीच नहीं रहीं। ऐसा लग रहा है जैसे हमने किसी अपने को खो दिया। वो एक ऐसी महिला थीं जिन्होंने अपनी जिंदगी खुलकर जी। उन्होंने अपने नियम बनाए और अपने रास्ते खुद बनाए। परकाशी दादी के साथ उनकी एक बेहतरीन जुगलबंदी भी देखने को मिली थी।
आगे भूमि ने लिखा, 'मैं सौभाग्यशाली रही कि मुझे फिल्म 'सांड की आंख' में उनका ही किरदार निभाने का मौका मिला था। मैंने उनसे काफी कुछ सीखा। उनका कुछ हिस्सा मेरे अंदर ही रहता है। इस दुख की घड़ी में मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि उनके परिवार को ये कष्ट सहने की शक्ति दे'।
भूमि ने आगे कहा कि, 'चंद्रो दादी हमेशा कहती थीं तन बूढ़ा होता है, मन बूढ़ा नहीं होता है। मुझे पता है कि उनका शरीर अब हमारे बीच नहीं रहा लेकिन उनकी आत्मा हमेशा हमारे साथ रहेगी। उनकी सीख को हम नहीं भूला पाएंगे'।
बता दें कि फिल्म ‘सांड की आंख’ शार्पशूटर चंद्रो और प्रकाशी तोमर के जीवन पर आधारित थी। यह तुषार हीरानंदानी द्वारा निर्देशित और अनुराग कश्यप, रिलायंस इंटरटेनमेंट और निधि परमार द्वारा निर्मित थी। फिल्म में भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में थे।

कमेंट
कमेंट X