भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की कोई भी फोटो जब शादी से पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ करती थी तो अक्सर ट्रोलर्स इन्हें आड़े हाथों लिया करते थे। अब जब ये दोनों शादीशुदा हैं तब भी ट्रोलर्स इनका पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसा ही एक वाकया हाल में एक बार फिर हुआ है। दरअसल फिलहाल भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के दौरे पर है और वहां पर टेस्ट सीरीज खेल रही है। इस बीच टीम इंडिया की एक ग्रुप फोटो में अनुष्का शर्मा भी नजर आईं, जिस पर ट्विटर यूजर्स ने उनकी खिंचाई करना शुरु कर दी थी।
{"_id":"5b71708b42c79228ab11a6c9","slug":"anushka-sharma-break-silence-to-being-trolled-on-a-picture-with-team-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड में जिस फोटो के लिए अनुष्का हुईं थी ट्रोल, भारत आकर दिया सभी को करारा जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इंग्लैंड में जिस फोटो के लिए अनुष्का हुईं थी ट्रोल, भारत आकर दिया सभी को करारा जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 13 Aug 2018 05:58 PM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Sui Dhaaga
हालांकि इन बातों को कई दिन बीत चुके हैं लेकिन अनुष्का शर्मा ने अब जाकर अपनी चुप्पी तोड़ी है और ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। अनुष्का अपनी आने वाली फिल्म 'सुई-धागा' के ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट में मीडिया से बातचीत में कहा कि इंग्लैंड में जो कुछ भी हुआ वो सब गाइडलाइन के मुताबिक था। सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग जैसी चीजें आम हैं और यह अक्सर होती रहती हैं। मैं इन चीजों पर ध्यान नहीं देती हूं और ट्रोलर्स को जवाब देकर मैं उन्हें अटेंशन नहीं दे सकती हूं।
team india
क्या था पूरा मामला
हाल ही में टीम इंडिया लंदन में मौजूद भारतीय उच्चायोग पहुंची थी। इस बीच बीसीसीआई ने ट्विटर पर एक फोटो पोस्ट की। इस फोटो में टीम इंडिया के साथ अनुष्का शर्मा भी नजर आ रही थीं। खास बता इस तस्वीर की यह थी कि इस दौरे पर कई खिलाड़ियों की पत्नियां साथ गई हैं लेकिन तस्वीर में सिर्फ अनुष्का दिखाई दे रही हैं। बस क्या था लोगों ने तभी से अनुष्का को ट्रोल करना शुरु कर दिया। इस तस्वीर में अनुष्का सूट पहने विराट कोहली के बगल में नजर आ रही हैं।
हाल ही में टीम इंडिया लंदन में मौजूद भारतीय उच्चायोग पहुंची थी। इस बीच बीसीसीआई ने ट्विटर पर एक फोटो पोस्ट की। इस फोटो में टीम इंडिया के साथ अनुष्का शर्मा भी नजर आ रही थीं। खास बता इस तस्वीर की यह थी कि इस दौरे पर कई खिलाड़ियों की पत्नियां साथ गई हैं लेकिन तस्वीर में सिर्फ अनुष्का दिखाई दे रही हैं। बस क्या था लोगों ने तभी से अनुष्का को ट्रोल करना शुरु कर दिया। इस तस्वीर में अनुष्का सूट पहने विराट कोहली के बगल में नजर आ रही हैं।
#TeamIndia members at the High Commission of India in London. pic.twitter.com/tUhaGkSQfe
— BCCI (@BCCI) August 7, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
ट्रोलर्स ने अनुष्का पर प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप लगाते हुए उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया। ट्रोलर्स का मानना था कि अनुष्का ने ऐसा करके नियमों की अनदेखी की है। हालांकि बाद में बीसीसीआई ने अपनी सफाई में कहा कि यह सभी आरोप बेबुनियाद हैं और किसी प्रोटोकॉल की अनदेखी नहीं की गई है। सूत्रों की माने तो भारतीय उच्चायोग ने भारतीय खिलाड़ियों को उनके परिवार के साथ बुलाया था। ऐसे में यह खिलाड़ियों का अपना फैसला था कि उन्हें कैसे जाना है फैमली के साथ या फिर अकेले।
विज्ञापन
Sui Dhaaga
बात करें अनुष्का-वरुण स्टार्रर फिल्म सुई-धागा की तो सोमवार को इसका ट्रेलर लॉन्च हो गया है। लंबे समय से चर्चा में रही इस फिल्म का वरुण और अनुष्का के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब दर्शकों का इंतजार खत्म करते हुए मेकर्स ने ट्रेलर को रिलीज कर दिया है। बात करें ट्रेलर की तो इसकी शुरुआत में मोजी यानी वरुण धवन अपने दादा छज्जू लाल से परिचय करते नजर आते हैं। इसके बाद ट्रेलर में वरुण धवन के एक सिलाई मशीन की दुकान में काम करने से लेकर अपना बिजनेस डालने तक हर एक झलक देखने को मिल रही है।