फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट ने रचा इतिहास तो अनुष्का का ये था रिएक्शन, सोशल मीडिया पर कही दिल की बात

Sat, 12 Oct 2019 09:34 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 12 Oct 2019 09:34 AM IST
विज्ञापन
anushka sharma celebrates virat kohli seventh double hundreds
anushka sharma - फोटो : instagram

अनुष्का शर्मा फिल्मों से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव हैं। हाल ही में विराट कोहली ने 7वां दोहरा शतक लगाया। साथ ही उन्होंने अपने करियर का उच्चतम स्कोर नाबाद 254 रन भी हासिल किया। यह किसी भी भारतीय कप्तान का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। विराट कोहली के इस रिकॉर्ड के बाद अनुष्का ने सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दिया है।

anushka sharma celebrates virat kohli seventh double hundreds
virat kohli, anushka sharma - फोटो : social media

अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर विराट कोहली की ब्लैक एंड व्हाइट एक तस्वीर शेयर की। साथ ही उन्होंने हार्ट के 3 इमोजी शेयर किए हैं। अब फैंस को इंतजार है इस पर विराट का क्या रिएक्शन आता है। बता दें कि विराट के इस रिकॉर्ड के बाद सोशल मीडिया पर #KingKohli लगातार ट्रेंड करता रहा।

anushka sharma celebrates virat kohli seventh double hundreds
anushka sharma - फोटो : social media

अनुष्का की फिल्मों की बात करें तो साल 2018 में अनुष्का शर्मा 4 बड़ी फिल्मों में नजर आई थीं- 'जीरो', 'परी', 'सुई धागा' और 'संजू'। इन फिल्मों के चलते अनुष्का पिछले साल खूब व्यस्त रहीं। इसके बाद अनुष्का ने फिल्मों से कुछ समय तक ब्रेक लेने का फैसला किया। फिलहाल उन्होंने कोई नई फिल्म साइन नहीं की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
anushka sharma celebrates virat kohli seventh double hundreds
virat kohli, anushka sharma - फोटो : social media

अनुष्का हाल ही में फॉर्च्यून इंडिया की 2019 की शीर्ष-50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में स्थान बनाने में कामयाब हो गई हैं। साल 2008 में शाहरुख खान के साथ 'रब ने बना दी जोड़ी' फिल्म से अपना करियर शुरू करने वाली अनुष्का इस सूची में 39वें नंबर पर हैं। वह इस लिस्ट में शामिल होने वाली सबसे कम उम्र की महिला हैं। अनुष्का हिंदी फिल्म जगत की अकेली अभिनेत्री हैं जो इस सूची में स्थान बना पाईं हैं।

विज्ञापन
anushka sharma celebrates virat kohli seventh double hundreds
anushka sharma - फोटो : amar ujala

अनुष्का न केवल अपनी फैशन रेंज और ब्रांड्स का का एक नामी चेहरा हैं बल्कि एक फिल्म निर्माता भी हैं। क्लीन स्लेट फिल्म्स को अनुष्का ने 25 साल की उम्र में स्थापित किया और इस कंपनी ने 'एनएच 10', 'फिल्लौरी' और 'परी' जैसी कम बजट की हिंदी फिल्मों का सफल निर्माण किया। अनुष्का इन दिनों नेटफ्लिक्स के साथ एक फीचर फिल्म 'बुलबुल' और एक वेब सीरीज 'माई' भी बना रही हैं। 

पहले दिन ऋतिक-टाइगर की 'वॉर' के आगे कमजोर पड़ी प्रियंका की 'द स्काई इज पिंक', जानें कलेक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed