{"_id":"612b13998ebc3e79d0694bbe","slug":"anushka-sharma-chooda-ceremony-unseen-photo-from-her-wedding-goes-viral-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खूबसूरत पल: सामने आई अनुष्का शर्मा के 'चूड़ा सेरेमनी' की अनदेखी तस्वीर, फैंस ने लुटाया प्यार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
खूबसूरत पल: सामने आई अनुष्का शर्मा के 'चूड़ा सेरेमनी' की अनदेखी तस्वीर, फैंस ने लुटाया प्यार
बॉलीवुड मे वैसे तो अब तक बहुत से सितारों की शादी हो चुकी है लेकिन कुछ शादियां ऐसी रहीं जो हर किसी के दिल में बस गई। ऐसी ही एक शादी हुई बॉलीवुड की बबली गर्ल अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की। विराट और अनुष्का की प्रेम कहानी, शादी और शादी के बाद अब तक का उनका जीवन लोगों को बहुत अच्छा लगा। जिस तरह से दोनों अपने परिवार और करियर को संभाल रहे हैं वो लोगों के लिए प्रेरणा भी है। अनुष्का और विराट ने साल 2017 में गुपचुप तरीके से इटली में शादी की थी।
अनुष्का शर्मा के शादी की अनदेखी तस्वीर आई सामने
शादी के बाद से उनकी तस्वीरें जब सामने आई तो हर कोई अवाक रह गया था। इन तस्वीरों में ना सिर्फ दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे थे बल्कि दोनों की शादी किसी परी की कहानी जैसी लग रही थी। अब हाल ही में अनुष्का की शादी की एक और खूबसूरत और अनदेखी तस्वीर सामने आई है जो अब तक लोगों की नजरों से दूर थी। अनु्ष्का की चूड़ा सेरेमनी की इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
2 of 5
अनुष्का शर्मा की चू़ड़ा सेरेमनी की तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में जो तस्वीर सामने आई है उसमें अनुष्का के भाई कर्णेश शर्मा नजर आ रहे हैं। वहीं अनुष्का भी उनके सामने बैठी हैं। अनुष्का ने पीले रंग का सूट और लाल दुपट्टा ओढ़ा हुआ है। तस्वीर देखकर पता चल रहा है कि अनुष्का थोड़ी भावुक नजर आ रही हैं और भाई कर्णेश भी गंभीर हैं। शादी के दौरान चाहे कोई सेलिब्रिटी हो या आम लड़की हर किसी के लिए ये भावुक क्षण होता है।
इस तस्वीर पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। बता दें कि जब अनुष्का और विराट की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई थीं तो जबरदस्त वायरल हुई थीं। अनुष्का के लहंगे का तो हर कोई फैन बन गया था। उनकी शादी के बाद से लड़कियों के बीच गुलाबी और फूलों वाले लहंगों का शौक बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विराट और अनुष्का अब एक बच्ची के माता पिता भी बन चुके हैं। अनुष्का ने बेटी को जन्म दिया और दोनों ने उसका नाम मिलकर वामिका रखा है। हालांकि अब तक वामिका की तस्वीर सामने नहीं आई है। विराट और अनुष्का दोनों का मानना है कि वो अपनी निजी जिंदगी को बहुत ज्यादा कैमरे के सामने नहीं लाना चाहते और जब उनकी बेटी सोशल मीडिया समझने लायक हो जाएगी तब वो जैसा चाहेगी वैसा ही होगा।
विज्ञापन
5 of 5
अनुष्का शर्मा
- फोटो : instagram/anushka sharma
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में नजर आईं थीं। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख और कटरीना भी मौजूद थे। हालांकि फिल्म पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। इसके बाद से अनुष्का ने अपने परिवार के लिए फिल्मों से कुछ समय का ब्रेक ले लिया था। अब वो बहुत जल्द बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। साथ ही वो नेटफ्लिक्स की एक वेब सीरीज को भी प्रोड्यूस करती नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।