कमल हासन की बड़ी बेटी श्रुति हासन आज के समय में न सिर्फ हिन्दी फिल्म जगत बल्कि साउथ की भी बड़ी हीरोइन हैं। वह साउथ सिनेमा के सुपरस्टार कमल हासन और अभिनेत्री सारिका की पहली संतान है। श्रुति हासन की सोशल मीडिया पर एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। उनके चाहने वाले सिर्फ भारत में नहीं बल्कि दुनियाभर में हैं। श्रुति हासन न सिर्फ एक अच्छी अभिनेत्री हैं बल्कि उसके साथ-साथ वो एक अच्छी सिंगर भी हैं और लेखिका भी हैं।
बॉलीवुड: हीरोइन बनने से पहले ये काम किया करती थीं श्रुति हासन, कहा था- बिल भरने के लिए मैं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के रेस्तरां में गाती थीं गाना
एक मीडिया से खास बातचीत के दौरान श्रुति हासन ने इस बात का खुलासा किया कि वो फिल्मों में आने से पहले मुंबई के एक रेस्तरां में गाना गाया करती थीं। श्रुति हासन ने कहा, ‘मैं जुहू के एक रेस्तरां में गाना गाती थी। वहां पर कोई नहीं जानता था कि मैं कौन हूं’। उन्होंने आगे कहा, ‘मैं उस दौरान सेलिन डियॉन और ब्रायन एडम्स के गाने गाया करती थी। मगर किसी को भी इस बात अंदाजा नहीं था कि मैं कौन हूं और किसकी बेटी हूं’।
फिल्मों में भी गाए गाने
श्रुति हासन ने कई फिल्मों में भी गाने गाए हैं। बता दें कि फिल्मों में आने से पहले भी श्रुति हासन लाइमलाइट से पहले दूर रहती थीं। आज भी श्रुति भले ही एक बड़ी स्टार बन चुकी हों, लेकिन इसके बावजूद उनकी हमेशा यही कोशिश रही है कि वो खुद को लाइमलाइट से दूर रखें।
कोरोना काल में भी की शूटिंग
एक तरफ जहां कोरोना काल में कई लोगों ने शूटिंग नहीं की तो वहीं श्रुति हासन लगातार अपने काम में व्यस्त रही। श्रुति हासन ने कोरोना काल के बारे में बात करते हुए इसे एक डरावना अनुभव बताया। श्रुति ने कहा, ‘सेट पर बिना मास्क के रहना डराने वाला था। मगर काम करना जरूरी था। हर आदमी के दैनिक जीवन के उनके कुछ खर्चे होते हैं। तभी वो उन्हें पूरा कर सकता है और अपने बिल भर सकता है’।
फिल्म जगत में 12 साल किए पूरे
दक्षिण और हिंदी फिल्म जगत में अपनी अलग पहचान बनाने वाली श्रुति हासन को इंडस्ट्री में 12 साल पूरे हो गए। श्रुति ने दक्षिण भारतीय फिल्मों में अपनी प्रतिभा तो साबित की ही साथ ही हिंदी फिल्मों में भी अपने हुनर का लोहा मनवाया है। वो एक अच्छी अदाकारा होने के साथ साथ एक बेहतरीन गायिका भी हैं। 12 साल के सफर के लिए सभी को धन्यवाद कहा है। श्रुति ने लिखा, 'आज से 12 साल पहले, मुझे नहीं पता था कि मैं क्या कर रही हूं। मुझे बस इतना पता था कि मुझे ये पसंद है और मैं हर दिन बेहतर होने की कोशिश करना चाहती हूं। मुझे अभी भी ऐसा लगता है कि बहुत कुछ बदल गया है और उसके लिए मैं सभी के प्यार और समर्थन की आभारी हूं। आपके लिए मेरे दिल में हमेशा एक खास जगह रहेगी'।