{"_id":"5c162136bdec225559752015","slug":"anushka-sharma-discussed-with-virat-kohli-regarding-her-role-in-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुद को ज़ीरो क्यों महसूस करना चाहती हैं अनुष्का शर्मा, विराट से भी नहीं लेतीं सलाह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
खुद को ज़ीरो क्यों महसूस करना चाहती हैं अनुष्का शर्मा, विराट से भी नहीं लेतीं सलाह
बीबीसी हिंदी
Published by: विजय जैन
Updated Sun, 16 Dec 2018 05:09 PM IST
विज्ञापन
virat kohlii, anushka sharma
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री में एक दशक पूरा कर चुकी अनुष्का शर्मा ने पिछले साल भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली से शादी की थी, जहां अनुष्का शर्मा फ़िल्मों में अलग और पहले से बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं, वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली बेहतरीन क्रिकेटर माने जाते हैं। क्या अनुष्का शर्मा अपने काम की सलाह अपने पति विराट कोहली से करती हैं?
Trending Videos
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : social media
बीबीसी के साथ बातचीत में अनुष्का ने कहा, "अगर मैं विराट से फ़िल्मों के बारे में सलाह लूंगी तो हो सकता है मैं गलत फ़ैसला ले लूं। मैं उन्हें उनके काम के लिए नहीं टोकती और न वो मुझे मेरे काम के लिए कुछ कहते हैं। दोनों के बीच काम को लेकर अच्छी अंडरस्टैंडिग बनी हुई है और हम अपने अपने काम में बेस्ट देते हैं।" हालांकि अपने फ़िल्मी करियर के लिए वे अपने भाई कर्णेश शर्मा से ज़रूर सलाह-मशवरा कर लेती हैं। लेकिन फ़िल्मी दुनिया में ज्यादा लोगों से सलाह नहीं लेती और अपनी ही सूझबूझ पर काम करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma
- फोटो : file photo
अनुष्का का मानना है कि वो अपने गलत फै़सलों के लिए खुद ज़िम्मेदारी लेती हैं। अक्सर कई फ़िल्मी कलाकारों के लिए हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री में ना कहना मुश्किल होता है। वहीं, अनुष्का के लिए किसी किरदार या फ़िल्म के लिए ना कहना आसान है। वो कहती है, "ना बोलना आसान है। ये बहुत ही प्रोफ़ेशनल सेटअप है। सामने वाले को भी पता होता है कि आप ना क्यों बोल रहे हैं। ये मेरी ज़िंदगी है, मेरा करियर है और मैं अपना करियर बना रही हूँ। और अंत में मुझे अपने हर फ़ैसले की ज़िम्मेदारी लेनी पड़ेगी और किसी गलत फ़ैसले के बाद कोई मेरी मदद नहीं करेगा। मैं बाद में किसी को ज़िम्मेदार नहीं ठहरा सकती।"
anushka sharma
- फोटो : twitter
अनुष्का शर्मा का साल 2018 काफ़ी व्यस्त रहा। उनकी तीन फ़िल्में आईं, 'परी' जिसमें वो डायन बनी थीं, फ़िल्म 'संजू' में वे लेखिका बनी थीं, 'सुई धागा' में सादा जीवन जीने वाली गांव की एक महिला बनी थीं। तीनों ही फ़िल्मों में उन्होंने अलग काम किया, जिसे काफ़ी सराहा भी गया। अब उनकी अगली फ़िल्म 'ज़ीरो' 21 दिसंबर को रिलीज़ होने जा रही है। इस फ़िल्म में वो सेरिब्रल पाल्सी नामक बीमारी से पीड़ित वैज्ञानिक का किरदार निभा रही है, जो शारीरिक रूप से कमज़ोर है और व्हील चेयर का इस्तेमाल करती हैं। बतौर एक अभिनेत्री अनुष्का हमेशा से ऐसे चुनौतीपूर्ण किरदार करना पसंद करती हैं और उन्हें इस बात से ख़ुशी है कि उन्हें ऐसे कई मौक़े भी मिले।
विज्ञापन
zero
- फोटो : file photo
बतौर एक अभिनेत्री अनुष्का हमेशा से ऐसे चुनौतीपूर्ण किरदार करना पसंद करती हैं और उन्हें इस बात से ख़ुशी है कि उन्हें ऐसे कई मौक़े भी मिले। 'ज़ीरो' में विकलांग महिला का किरदार निभा रही अनुष्का का कहना है कि भारत विकलांगों के प्रति संवेदनशील नहीं है। उनका कहना है कि ऐसे लोगों के लिए विशेष सुविधाएं जैसे पार्किंग लॉट या रैम्पस नहीं है। अगर वो व्यक्ति आत्मनिर्भर रहना चाहता है तो वो रह नहीं सकता। लेकिन अनुष्का को ख़ुशी है कि उन्हें फ़िल्मों के माध्यम से दर्शकों को ऐसे मुद्दों पर संवेदनशील बनाने का मौक़ा मिला है।

कमेंट
कमेंट X