सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

गुड बाय 2018: इस साल ये 5 फिल्में रहीं सबसे ज्यादा चर्चा में, मगर बॉक्स ऑफिस पर हो गईं फ्लॉप

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Sun, 16 Dec 2018 03:32 PM IST
विज्ञापन
good bye 2018 Race 3 to Thugs of Hindostan these are bollywood Flop films of this year
Flop films 2018 - फोटो : amar ujala
साल 2018 धीरे-धीरे अपने आखिरी दौर से गुजर रहा है। सिनेमा के लिहाज से यह साल दर्शकों से लेकर निर्मता-निर्देशक और कलाकारों के लिए खास रहा। वहीं कुछ सितारे इस साल नाकामयाब रहे। जी हां, 2018 में कुछ मशहूर सितारों की फिल्मों ने चर्चा तो खूब बटोरी लेकिन उनकी फिल्में परदे पर आते ही फ्लॉप साबित हुईं। चलिए इस साल के अंत से पहले जाने बॉलीवुड की ऐसी ही फिल्मों के बारे में...
Trending Videos
good bye 2018 Race 3 to Thugs of Hindostan these are bollywood Flop films of this year
रेस - फोटो : SELF
फिल्म- रेस 3
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की यह फिल्म इस साल 15 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज से पहले रेस 3 काफी चर्चा में थीं। सलमान खान के फैंस सहित सिनेप्रेमी भी इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुक थे, लेकिन यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही।
शुरुआत में रेस 3 ने अच्छी-खासी कमाई की, लेकिन बाद में फिल्म के कलेक्शन में गिरावट होती गई। कहानी के लिहाज से रेस 3 इतनी कमजोर फिल्म थी कि यह फिल्म सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी हुई। इस फिल्म में सलमान के अलावा बॉबी देओल, अनिल कपूर, जैकलीन फर्नांडिस और डेजी शाह भी हैं। इस फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
good bye 2018 Race 3 to Thugs of Hindostan these are bollywood Flop films of this year
Thugs Of Hindostan - फोटो : file photo
फिल्म- ठग्स ऑफ हिंदोस्तान
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' 8 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज होते ही इस फिल्म को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। इस दीवाली पर रिलीज हुई इस फिल्म को बॉक्स-ऑफिस पर अपनी लागत निकालना भी मुश्किल हो गया।
'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को बॉलीवुड की बड़े बजट की फिल्मों में गिना जाता है, इसलिए रिलीज से पहले इस फिल्म ने काफी सुर्खियां बटोरीं, लेकिन रिलीज होने के बाद अपनी इस खराब फिल्म के लिए आमिर खान को फैंस से माफी तक मांगनी पड़ी। 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' भी इस साल की सुपर फ्लॉप फिल्म में से एक है।
good bye 2018 Race 3 to Thugs of Hindostan these are bollywood Flop films of this year
Pari - फोटो : file photo
फिल्म- परी
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की फिल्म 'परी' इस साल 2 मार्च को रिलीज हुई थी। फिल्म में चुड़ैल बनी अनुष्का शर्मा बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं। 'परी' ने रिलीज से पहले काफी सुर्खियां बटोरी थीं। कमजोर कहानी और निर्देशन के चलते इस फिल्म को बॉक्स-ऑफिस पर मुंह की कहानी पड़ी। फिल्म परी का निर्देशन प्रोसित रॉय ने किया है, वहीं फिल्म निर्माता खुद अनुष्का शर्मा थीं।
 
विज्ञापन
good bye 2018 Race 3 to Thugs of Hindostan these are bollywood Flop films of this year
Fanney Khan - फोटो : file photo
फिल्म- फन्ने खां
अनिल कपूर, राजकुमार राव और ऐश्वर्या राय की यह फिल्म 3 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन अतुल मांजरेकर ने किया है। यह फिल्म रिलीज से पहले काफी चर्चा में रही थी,क्योंकि इस फिल्म में लंबे समय बाद ऐश्वर्या राय बच्चन और अनिल कपूर परदे पर एक साथ नजर आए थे, लेकिन कमजोर कहानी और निर्देशन ने इस फिल्म का फ्लॉप कर दिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed