फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निजी जीवन पर बात न करने वाली अनुष्का का खुलासा, इस मामले में नहीं लेती पति विराट से कोई सलाह

Wed, 28 Nov 2018 10:02 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 28 Nov 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
Anushka sharma do not want to answer any question about her personal life
anushka virat wedding - फोटो : twitter
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आए अनुष्का शर्मा को 10 साल पूरे हो रहे हैं। 12 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से अनुष्का ने बॉलीवुड में कदम रखा था। इतना ही नहीं पिछले साल 12 दिसंबर को ही अनुष्का शर्मा और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने गुपचुप शादी कर ली थी।
Anushka sharma do not want to answer any question about her personal life
anushka sharma
शाहरुख खान की फिल्म जीरो की पब्लिसिटी शुरू हो चुकी है। पहला नंबर लगा फिल्म में उनके साथ एक खास किरदार कर रहीं अनुष्का शर्मा का। मुंबई के महबूब स्टूडियो में अनुष्का शर्मा अपने हिसाब से पहुंचीं और उनकी तरफ से आते ही फरमान सुनाया गया कि कोई पत्रकार निजी जिंदगी से जुड़ा सवाल नहीं पूछेगा। हालांकि मीडिया से बातचीत के दौरान अनुष्का ने कई जरूरी बातें भी शेयर कीं।
Anushka sharma do not want to answer any question about her personal life
Virat Anushka
जीरो के प्रमोशन के दौरान अनुष्का ने बताया कि उनके और विराट के बीच काफी अच्छा तालमेल है। उन्होंने कहा कि फिल्मों के बारे मे वह विराट से कुछ नहीं पूछती हैं क्योंकि वह जानती हैं कि विराट कुछ खराब सा आइडिया ही देंगे। अनुष्का ने आगे कहा कि न तो विराट उनके प्रोफेशन में दखलअंदाजी करते हैं और न ही वह विराट के प्रोफेशन में।
विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka sharma do not want to answer any question about her personal life
virat kohli, anushka sharma
ये तो आपको याद ही होगा, शादी से पहले जब अनुष्का ने अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू किया और इस तरह की खबरें फैलीं कि विराट कोहली उनके प्रोडक्शन हाउस में बड़े पैमाने पर निवेश कर रहे हैं तो भी अनुष्का असहज हो गईं थीं। तुरंत उनकी तरफ से सफाई जारी की गई कि ऐसा कुछ नहीं है, लेकिन ऐसे किसी सवाल का सामना करने से अनुष्का खुद बचती हैं। वजह? वह ही जानें।
विज्ञापन
Anushka sharma do not want to answer any question about her personal life
zero
अनुष्का के पास जीरो के बाद फिलहाल कोई फिल्म नहीं है। उनके प्रोडक्शन हाउस में भी सन्नाटा है और किसी नई फिल्म के बारे में सुगबुगाहट तक नहीं है। फिल्म जीरो 21 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होगी। इस फिल्म को आनंद एल. राई ने निर्देशित किया है। अनुष्का के अलावा शाहरुख खान और कटरीना कैफ फिल्म मे मुख्य भूमिका मे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed