सब्सक्राइब करें

विराट कोहली के बारे में जवाब देने से बचती रहीं अनुष्का, आखिर क्या है वजह

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 28 Nov 2018 08:20 AM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma do not want to talk about Virat Kohli in zero promotion
जीरो - फोटो : file photo
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आए अनुष्का शर्मा को 10 साल पूरे हो रहे हैं। इस बीच अनुष्का के चेहरे में उनकी काम करने की शैली में और उनकी शख्सीयत में काफी बदलाव आए हैं। सवालों से बचने के लिए उन्होंने अपने चारों तरफ एक सुरक्षा घेरा बना लिया है। शाहरुख खान की फिल्म 'ज़ीरो' की प्रमोशन शुरू हो चुका है। पहला नंबर लगा फिल्म में उनके साथ एक खास किरदार कर रहीं अनुष्का शर्मा का। 
Trending Videos
Anushka Sharma do not want to talk about Virat Kohli in zero promotion
अनुष्का शर्मा - फोटो : social media
मुंबई के महबूब स्टूडियो में अनुष्का शर्मा अपने हिसाब से पहुंची और उनकी तरफ से आते ही फरमान सुनाया गया कि कोई पत्रकार निजी ज़िंदगी से जुड़ा सवाल नहीं पूछेगा। अब सेलेब्रिटी की क्या निजी जिंदगी और क्या व्यावसायिक जिंदगी। दरअसल, इशारा इस बात का था कि कोई विराट कोहली से जुड़ा सवाल नहीं पूछेगा। ऐसा अनुष्का क्यों कर रही हैं, इसका जवाब उनकी पीआर टीम के पास कभी नहीं रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma do not want to talk about Virat Kohli in zero promotion
दिल्ली के होटल इंपीरियल में एक खास समारोह में शामिल हुईं अनुष्का शर्मा। - फोटो : file photo
कोहली का नाम वह अपने बिजनेस से कभी नहीं जोड़ना चाहतीं। शादी से पहले जब अनुष्का ने अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू किया और इस तरह की खबरें फैलीं कि विराट कोहली उनके प्रोडक्शन हाउस में बड़े पैमाने पर निवेश कर रहे हैं तो भी अनुष्का असहज हो गईं थीं। तुरंत उनकी तरफ से सफाई जारी की गई कि ऐसा कुछ नहीं है, लेकिन ऐसे किसी सवाल का सामना करने से अनुष्का खुद बचती हैं। वजह वह ही जानें।
Anushka Sharma do not want to talk about Virat Kohli in zero promotion
अनुष्का शर्मा - फोटो : file photo
सबने ज़ीरो पर ही सवाल पूछे। उनके किरदार पर सवाल पूछे। लेकिन फिर घूम फिरकर बात वहीं कि कहानी के बारे में ज़्यादा कुछ नहीं बता सकते। अपने प्रोडक्शन हाउस की फिल्म परी की तारीफ सुनना अनुष्का को पसंद है। अनुष्का को ये भी पसंद है कि कोई उनसे उनके स्टारडम के बारे में सवाल पूछे। शाहरुख खान के साथ दस साल में चार फिल्में करना अनुष्का के लिए करियर में सबसे बड़ा मील का पत्थर है। इस पर वह खुशी-खुशी बात भी करती हैं, लेकिन पहली फिल्म से लेकर ज़ीरो तक उनके चेहरे की बनावट में बदलाव कैसे आया, इसके बारे में सवाल उन्हें पसंद नहीं हैं। 
विज्ञापन
Anushka Sharma do not want to talk about Virat Kohli in zero promotion
virat kohli and anushka sharma - फोटो : file photo
अनुष्का के पास ज़ीरो के बाद फिलहाल कोई फिल्म नहीं है। उनके प्रोडक्शन हाउस में भी सन्नाटा है और किसी नई फिल्म के बारे में सुगबुगाहट तक नहीं है। ले देकर उनका प्रोडक्शन हाउस एक वेब सीरीज पर काम कर रहा है और उसकी रिलीज की भी कोई तारीख अभी वह सार्वजिनक नहीं करना चाहतीं और न ही इस वेब सीरीज पर ही बात करने को वह उत्सुक दिखाई देती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed