हाल ही में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपनी प्रेग्नेंसी का एलान किया था। अनुष्का और विराट ने सोशल मीडिया के जरिए तस्वीर साझा करते हुए अपने फैंस को बताया था कि वो और विराट जल्द ही माता- पिता बनने वाले हैं। इस खबर के बाद से ही दोनों के फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। अब अनुष्का अपनी प्रेग्नेंसी को काफी एन्ज्वॉय करती नजर आ रही हैं।
अनुष्का शर्मा ने बेबी बंप के साथ साझा की तस्वीर, लिखा- 'इससे ज्यादा सुखद एहसास कुछ नहीं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं अब हाल ही में अनुष्का ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। इस तस्वीर में अनुष्का अपना बेबी बम्प फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। विराट- अनुष्का के फैंस भी अभिनेत्री की इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं।
अनुष्का शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए जो तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर से साफ पता चलता है कि अनुष्का स्टारडम से दूर अपनी प्रेग्नेंसी को काफी एन्ज्वॉय कर रही हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में अनुष्का ने लिखा है, 'इससे ज्यादा सच और सुखद एहसास कुछ भी नहीं है कि आपके अंदर एक नए जीवन का निर्माण हो रहा है। आपका इस पर कोई कंट्रोल नहीं होता तो वास्तव में क्या है?'
View this post on Instagram
A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on
बता दें कि सोशल मीडिया पर ये एलान करने के पहले से ही इस तरह के कयास लगाए जा रहे थे कि अनुष्का- विराट के घर नन्हा मेहमान आने वाला है। इसके कुछ दिन बाद ही दोनों ने खुद ही बता दिया कि उनके घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। अनुष्का ने अपनी और विराट की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'और फिर हम तीन होंगे। जनवरी 2021 में नन्हा मेहमान आने वाला है।'
गौरतलब है कि विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर 2017 को इटली के टस्कनी में शादी की थी। शादी के बाद अनुष्का साल 2018 में शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके अलावा कटरीना कैफ भी अहम भूमिका में थीं। एक्टिंग के अलावा अनुष्का अपने प्रोडक्शन हाउस पर भी काफी ध्यान दे रही हैं।
पढ़ें: हिंदी दिवस 2020: इन बॉलीवुड फिल्मों ने बताया है मातृभाषा का महत्व, 'चुपके- चुपके' से 'हिंदी मीडियम' तक हैं शामिल