बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खबरों बनी हुई हैं। अपने इस खास पल को वे खूब एन्जॉय कर रही है। हाल ही में अनुष्का ने एक फोटोशूट के दौरान अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस खूबसूरत फोटोशूट की तारीफ अनुष्का के पति और क्रिकेटर विराट कोहली ने भी की है।
अनुष्का शर्मा ने प्रेग्नेंसी फोटोशूट में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, विराट कोहली ने की तारीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुष्का शर्मा ने इस फोटोशूट को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। साथ ही उन्होंने इसके लिए एक खूबसूरत कैप्शन भी दिया है। अनुष्का ने लिखा है, 'ये मैं अपने लिए कैप्चर करवा रही हूं, जिंदगी भर के लिए।'
अनुष्का शर्मा ने इस फोटोशूट की चार तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में उन्होंने लॉन्ग कोट पहना हुआ है। जबकि दूसरी तस्वीर में वे व्हाइट शर्ट में नजर आ रही हैं। तीसरी तस्वीर में उन्होंने उन्होंने लॉग स्वेटर पहन रखा है। वहीं चौथी तस्वीर में वह बैठकर पोज देती हुई नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
अनुष्का शर्मा की ये तस्वीरें आते ही वायरल हो गई हैं। सोशल मीडिया पर हर तरफ इस फोटोशूट की चर्चा की चर्चा हो रही है। लाखों लोग इस फोटोशूट को लाइक कर चुके हैं। वहीं विराट कोहली ने भी इस पर कमेंट किया है। उन्होंने लिखा है, 'ब्यूटीफुल।'
बता दें कि कुछ ही महीने पहले अनुष्का और विराट ने सोशल मीडिया पर घोषणा करते हुए बताया कि वे जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। अनुष्का अगले महीने (जनवरी 2021) ही अपने बच्चे को जन्म देंगी।
हॉलीवुड तक फिर बजा अनिल कपूर की अदाकारी का डंका, ऑस्कर विजेता निर्देशक ने की तारीफ में कही ये बात